Madhepura News: किशनगंज में डूबे इंजीनियरिंग के छात्र का चार दिन बाद अभयपुर घाट पर मिला शव

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

Madhepura News: किशनगंज के शीमल बाड़ी में स्नान के दौरान डूबे इंजीनियरिंग छात्र साहिल कुमार सहनी का शव चार दिन बाद महानंदा नदी के अभयपुर घाट से बरामद हुआ। साहिल अपने दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था, लेकिन तेज धारा में बहकर लापता हो गया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करके शव को आगे की कार्रवाई के लिए सौंपा।

Madhepura News: किशनगंज में डूबे इंजीनियरिंग के  छात्र का  चार दिन बाद अभयपुर घाट पर मिला  शव

Madhepura News: बैसा। एक संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के शीमल बाड़ी के पास से होकर बहने वाली महानंदा नदी में स्नान के दौरान डूबे इंजीनियरिंग छात्र का शव चार दिन बाद रविवार को बैसा प्रखंड के रौटा थाना क्षेत्र महानंदा नदी के अभयपुर घाट से बरामद किया गया। मृतक की पहचान पटना जिले के बिहटा के बाईस वर्षीय निवासी साहिल कुमार सहनी के रूप में हुई है, जो शीमल बाड़ी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत था। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मृतक साहिल अपने दो सहपाठियों के साथ महानंदा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में जाने से तेज धारा में बहकर लापता हो गया।

हालकि अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया था लेकिन डूबे छात्र का शव नही मिला था । इधर रविवार देर शाम अभय पुर घाट में शव मिलने की सूचना मिलते ही रौटा थाना एवं किशनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए किशनगंज पुलिस को सौंप दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।