Electricity Theft Six Cases Registered in Udakishunganj बिजली चोरी में आधा दर्जन उपभोक्ताओं पर केस, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsElectricity Theft Six Cases Registered in Udakishunganj

बिजली चोरी में आधा दर्जन उपभोक्ताओं पर केस

उदाकिशुनगंज में बिजली चोरी की शिकायत पर विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी की। आधा दर्जन उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया। स्मार्ट मीटर से बायपास कनेक्शन कर बिजली चोरी की गई, जिससे विभाग को लाखों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 7 Sep 2025 02:00 AM
share Share
Follow Us on
बिजली चोरी में आधा दर्जन उपभोक्ताओं पर केस

उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। बिजली चोरी की लगातार शिकायत पर विद्युत प्रशाखा प्रमंडल उदाकिशुनगंज की टीम ने छापेमारी कर आधा दर्जन उपभोक्ताओं के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया है। विभागीय जेई विशाल कुमार भगत ने बताया कि विभागीय टीम ने उदाकिशुनगंज वार्ड 15 एक स्थित एक घर में छापेमारी किया। आवासीय परिसर में लगे स्मार्ट मीटर से पहले बायपास कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पाया गया। इससे विभाग को 8165 रुपये की क्षति हुई। मुरली टोला के एक वाणिज्य परिसर में स्मार्ट मीटर से बायपास कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इससे विभाग को 69,065 रुपये की क्षति हुई। छापेमारी दल ने चौसा चौक पर एक वाणिज्य परिसर में स्मार्ट मीटर से बायपास कनेक्शन कर बिजली जलाते पकड़ा गया।

इससे विभाग को 46,843 हजार रुपए की क्षति हुई। मधुवन वार्ड 5 के एक आवासीय परिसर में स्मार्ट मीटर से बायपास कनेक्शन कर बिजली जलाते पाया गया। इससे विभाग को 53,217 हजार रुपए की क्षति हुई। इसी वार्ड के दूसरे आवासीय परिसर में मुख्य सर्विस मीटर से पहले तार को छीलकर बायपास कनेक्शन कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इससे विभाग को 51,532 रुपये की क्षति हुई। इसके अलावा अन्य जगहों पर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष दीनानाथ राय ने बताया कि जेई के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।