ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरापूर्वी बाईपास ऊंचाई पर, घरों में घुस रहा पानी

पूर्वी बाईपास ऊंचाई पर, घरों में घुस रहा पानी

शहर के पूर्वी बाईपास रोड का लेबल घरों से ऊंचा होने के कारण सैकड़ों परिवारों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। सड़क का लेबल घरों से ऊंचा होने के कारण लोगों को घरों से सड़क पर आने- जाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़...

पूर्वी बाईपास ऊंचाई पर, घरों में घुस रहा पानी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSat, 11 Jul 2020 03:46 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के पूर्वी बाईपास रोड का लेबल घरों से ऊंचा होने के कारण सैकड़ों परिवारों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। सड़क का लेबल घरों से ऊंचा होने के कारण लोगों को घरों से सड़क पर आने- जाने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी निकासी नहीं होने के कारण भी सड़क किनारे बसे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का लेबल ऊंचा किए जाने से लोगों में आरसीडी के अधिकारियों के प्रति आक्रोश भर रहा है।

मालूम हो कि पूर्वी बाईपास रोड का लेबल हर बार निर्माण के बाद ऊंचा कर दिया जाता है। रोड निर्माण के दौरान रोड का लेबल हरबार ऊंचा होते जाने के कारण उसकी ऊंचाई काफी ज्यादा हो गयी है। वर्षों पहले बनाए गए घरों का लेबल रोड से काफी नीचे हो गया है। इस कारण बहुत से परिवार पहले से ही जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे। बाईपास रोड गड्ढे में तब्दील होने के बाद एक बार फिर उसका निर्माण किया जा रहा है। नए सिरे से किए जा रहे सड़क निर्माण के दौरान एक बार फिर उसका लेबल ऊंचा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क ऊंचाई पहले की अपेक्षा दो से तीन फीट ऊंचा हो गया है। इस कारण घर खाई में तब्दील हो गया है।

लोगों ने कहा कि नए सिरे से सड़क निर्माण करने के पहले मानक के अनुसार खुदाई नहीं की गयी। पीचिंग को उखाड़ने के बाद ही मेटल डाल कर सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया। इस कारण सड़क का लेबल पहले की अपेक्षा काफी अधिक हो गया। लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का खामियाजा सड़क किनारे बसे सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें