Madhepura News: पांच दिवसीय झूलन महोत्सव का शुभारंभ
हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Madhepura News: दुर्गापुर गोठ बस्ती में सावन के मौके पर पांच दिवसीय झूलन मेला शुरू हुआ, जिसमें लोगों में भारी उत्साह है। मेले में मंदिर परिसर को सजाया गया है और विभिन्न दुकानों तथा मनोरंजन के स्टॉल लगे हैं। विधि व्यवस्थित रखने के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के दुर्गापुर गोठ बस्ती में सावन के अवसर पर पांच दिवसीय झूलन मेला शुरू हो गया। मेला शुरू होने से लोगों में उत्साह देखा गया। कमेटी के द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। विभिन्न तरह की दुकानें और मनोरंजन के लिए कई स्टॉल लगाया गया है। मेला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुखिया दिनेश शर्मा, सरपंच अनुज पासवान, मनजीत साह मेला कमेटी के अध्यक्ष रोहित चौधरी, सचिव कृष्ण ठाकुर कोषाध्यक्ष विपिन बिहारी मिश्र सहित कई सदस्य सक्रिय रहे।


