
जनता दरबार के मामलों का शीघ्र करें निष्पादन : डीएम
मधेपुरा में डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जनता दरबार, आयुक्त कार्यालय और जिला जनता दरबार से प्राप्त परिवादों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा,...
मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को डीआरडीए कैंपस स्थित झल्लू बाबू सभागार में समन्वय सह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जनता दरबार, आयुक्त कार्यालय के प्राप्त परिवाद पत्र और जिला जनता दरबार से संबंधित परिवाद का शीघ्र निष्पादन करने की दिशा में कार्रवाई करें। बैठक में विधि शाखा के समीक्षा के क्रम में कहा गया कि सीडब्ल्यूजेसी और एमजेसी से संबंधित उच्च न्यायालय पटना में दायर वादों को यथाशीघ्र निष्पादित करें। जिन विभागों का सीडब्ल्यूजेसी और एमजेसी वाद है, उन्हें शीघ्र एसओएफ तैयार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीएम ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन में डीडीसी को सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में विद्यालय भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपर समाहर्ता, राजस्व से समन्वय स्थापित कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को डेंगु से बचाव और आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने को कहा गया। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रन संगठन कार्य प्रमंडल मधेपुरा की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कब्रिस्तान घेराबंदी मामले का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। आईसीडीएस के डीपीओ से कहा गया कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए विवादित भूमि मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित करें। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को नल-जल योजना से अच्छादित करने का निर्देश लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से कहा गया कि लंबित भुगातन से संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई करें। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को जिलान्तर्गत सभी पदाधिकारियों को उनके अधीनस्थ कर्मियों को स्मार्ट मीटर लगाने और स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया। उद्योग विभाग की समीक्षा के क्रम में लोन की स्थिति में सुधार लाने को कहा गया। साथ ही विश्वकर्मा योजना में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। जिले में निर्माणाधीन सड़क और पुल-पुलिया के निर्माण में गुणवत्तापूर्वक कार्य करने का संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीसी अवधेश कुमार आनंद, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच शिशिर कुमार मिश्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शंकर शरण, अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा और उदाकिशुनगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो: डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में समीक्षा बेठक करते डीएम व मौजूद पदाधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




