डीएम ने जनशिकायत में सुनी लोगों की समस्याएं
मधेपुरा में सोमवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने 25 आवेदन प्रस्तुत किए। डीएम ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने पारदर्शिता और न्यायसंगत निष्पादन पर जोर दिया।

मधेपुरा। कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों से संबंधित कुल 25 आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से किया जाए। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होने दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


