
आस्था व भक्तिभाव के साथ चार दिवसीय काली पूजा की शुरुआत
संक्षेप: कुमारखंड में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों को दीप जलाकर रोशन किया, पटाखे छोड़े और मिठाई का आनंद लिया। रामनगर महेश में 120 साल पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य काली पूजा का आयोजन...
कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्रों में सोमवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। हर जगह दीया से लोगों ने अपने घरों को रोशन कर खूब पटाखे छोड़े, मिठाई खाया तथा दूसरों को खिलाया। इस दौरान जगह जगह बुराई पर सच्चाई की जीत के रूप में उक्का पाती जलाकर लोगों ने खुशियां बांटी। उधर सोमवार की रात दीपावली के मौके पर लोगों ने उक्का पाती खेलने के बाद नगर कीर्तन भी किया। दीपावली के अवसर पर प्रखंड के रामनगर महेश मेंं 120 साल से चली आ रही परंपरा के अनुसार काली पूजा का भव्य आयोजन किया गया है।
श्री श्यामा मंदिर काली पूजा समिति की देखरेख में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित स्थानीय काली मंदिर में काली, गणेेेश, जोगिनी, भगजोगनी, भैरव ,शिव सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित कर चार दिवसीय पूजा अर्चना की शुरुआत सौहार्द के साथ की गई। सोमवार की रात मंदिर में स्थापित की गई मूर्ति को नयन पड़ने के साथ विधिवत रूप से चार दिवसीय काली पूजा की शुरुआत हो गई। काली जी की पूजा अर्चना केे लिए मंगलवार सुबह से श्रद्धालु मंदिर परिसर में आने शुरू कर दिए। बरसों से चली आ रही परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ण होने के उपरांत छाग की बली भी दी जा रही है। श्रद्धालुओं द्वारा हरेक दिन दुर्गा पाठ मंदिर में किए जा रहे हैंं। लोग मनोकामना पूर्ण होने पर दूर-दूर से दंड प्रणाम देकर माता के दरबार पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर आयोजित मेला की भी शुरुआत मंगलवार से हो गई है। मेला में मिठाई की दुकान, श्रृंगार प्रसाधन सामग्री की दुकान, रामझूला, ड्रेगन झूला, नाव झूला, जलपरी सहित अन्य प्रकार की दुकान लगी हुई है। पूजा समिति के द्वारा स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पूजा के सफल आयोजन में पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयचंद्र झा, सचिव केदार साह, कैलाशपति झा, सुधीर ठाकुर, इंदुनाथ झा, हरिश्चंद्र मुखिया, सोगेंद्र राय, कोषाध्यक्ष मानस झा, पुजारी ब्रह्मानंद ठाकुर, मेला व्यवस्थापक बिमलचंद्र झा, कामोज मिश्रा, देवेश चंद्र झा ,सुजयचंद्र झा, निर्मल झा नीरो बाबू, कुमोद ठाकुर ,हरिमोहन झा, बिंदु झा, प्रकाशचंद्र झा, संजय ठाकुर, पवन मिश्रा, प्रदीप ठाकुर, निवासचंद्र झा, रवि रौशन कश्यप, सिटटू झा, दिव्यांशु झा के अलावे समस्त ग्रामीण तथा श्रीनगर थानाध्यक्ष राधवेंद्र नारायण, एसआई नागेंद्र कुमार, एसआई प्रशांत कुमार, एसआई विकास पासवान, एएसआई राकेश कुमार सिंह, सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान व ग्रामीण पुलिस तथा स्थानीय वोलेंटियर पूरी सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं। फोटो - केएमडी1- रामनगर में ही स्थित काली मंदिर में स्थापित भव्य काली जी सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




