थानाध्यक्ष को किया निलंबित
Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
मुरलीगंज में, डीआईजी कुमार आशीष ने थाना अध्यक्ष अजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्हें बदमाशों की गिरफ्तारी में लापरवाही और लंबित मामलों के निष्पादन में अनदेखी करने के आरोप में निलंबित किया गया। नए थाना अध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक को नियुक्त किया गया है।

मुरलीगंज। डीआईजी कुमार आशीष ने मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थी। बदमाशों को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरती जा रही थी। सूत्रों के अनुसार थाना में लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए डीआईजी के निर्देशों की अनदेखी कर रहा था। इस मामले में डीआईजी ने उसे निलंबित कर दिया। मुरलीगंज के नए थाना अध्यक्ष के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक को प्रभार मिला है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


