ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराग्वालपाड़ा में आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

ग्वालपाड़ा में आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

ग्वालपाड़ा-खुरहान मार्ग पर जलजमाव से परेशान लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 को जाम कर लगभग दो घंटे तकं यातायात बाधित कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग...

ग्वालपाड़ा में आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 06 Jun 2018 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्वालपाड़ा-खुरहान मार्ग पर जलजमाव से परेशान लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने एनएच 106 को जाम कर लगभग दो घंटे तकं यातायात बाधित कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं।

जाम में फंसे यात्रियों को इस दौरान काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ बिकेश पांडे ने पीडब्ल्यूडी के जेई से बात कर लोगों को समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया।

जलनिकासी के लिए पक्के नाले की व्यवस्था नहीं होने से क्षुब्ध लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका और नारेबाजी की। गौरतलब है कि ग्वालपाड़ा-खुरहान पथ के उद्गम में हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। बरसात के मौसम में तकरीबन 100 मीटर की दूरी तक हमेशा घुटने भर पानी जमा रहता है। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जलनिकासी के लिए पक्के नाले की व्यवस्था को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगायी। चंद दिन पहले हिन्दुस्तान ने भी इस समस्या को छापा था। सारे प्रयास विफल होने पर लोगों का धैर्य जवाब दे गया और वे सड़क पर उतरने के लिए विवश हो गए। लोगों ने कहा कि समस्या दूर नहीं हुई तो फिर करेंगे जाम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें