सहोरा टोला-लौआलगान की सड़क पर आवाजाही हुआ मुश्किल

Jan 19, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

चौसा में सहोरा टोला से लौआलगान तक की सड़क खतरनाक हो गई है। चार साल पहले 93 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क में अब कई गड्ढे और सुरंगें बन गई हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

सहोरा टोला-लौआलगान की सड़क पर आवाजाही हुआ मुश्किल

चौसा, निज संवाददाता। चार साल पुर्व बनी सहोरा टोला से लौआलगान तक जाने वाली सड़क पर इन दिनो सफर करना काफी खतरनाक हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग से सफर करने वाले राहगिरो में हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई रहती है। नर्मिाण कार्य में कई गई गड़बड़ी के खिलाफ संबंधित विभाग के अधिकारियो से शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नही होने से ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है। बताया गया कि सहोरा टोला से लौआलगान मोड़ तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 मई 2019 को 93, 08, 252 रुपये की लागत से पौने दो किलोमीटर का सड़क नर्मिाण कराया गया था।

इतना ही नहीं सड़क नर्मिाण कार्य के बाद इस सड़क को पांच साल तक सुरक्षित और मेंटेनेंस में बनाये रखने के लिए 47, 70, 405 रुपये भी दी गई है। इसके बावजूद भी पांच साल तो दूर डेढ़ साल में ही इस सड़क पर लोगो को आवागमन करना खतरनाक साबित होने लगा है। ग्रामीण संजय पासवान, इंदल पासवान, कारे पासवान, रूपेश पासवान, सुरेश पासवान, राजेश मंडल, महादेव शर्मा, बूचो मंडल, वकील शर्मा ने कहा कि किसी भी सड़क नर्मिाण के बाद उस सड़क का पांच साल तक मेंटेनेंस में रखने का सरकारी नियम है। ग्रामीणो ने कहा कि इस सड़क में दोनो किनारे जगह-जगह रेन कट हो गया है। जिसके कारण इस सड़क से सड़क करने वाले अनजान राहगीर दुर्घटना के शिकार होने लगे है। जय प्रकाश सिंह, गौतम पासवान, मदन पासवान, बबलू पासवान, बिनोद यादव, भादो मंडल, राम प्रवेश पासवान ने कहा कि इस मार्ग में बिनोवा टोला के पास बनाये गये पुलिया में सही तरीके से मेंटर नही दिये जाने के कारण पुलिया पर दो जगहो पर सुरंग हो गया है। ग्रामीणो ने कहा कि मामले को लेकर उन लोगो ने विभागीय अधिकारीयो से कारवाई की मांग किया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारीयो से कारवाई की मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क को सरकारी नियमो और इसे मिलने वाली गुणवत्ता श को ताक पर नर्मिाण कराया गया। जिसके कारण इस पर सफर करना काफी खतरनाक हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की मांग किया है। उधर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल उदाकिशुनगंज के धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सहोरा टोला से लौआलगान तक जाने वाली जर्जर सड़क के स्थिति की जानकारी नहीं है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;