ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराकड़ाके की ठंड और पाले से फसलें हो रहीं पीली, किसान परेशान

कड़ाके की ठंड और पाले से फसलें हो रहीं पीली, किसान परेशान

कड़ाके की ठंड से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं अब इससे फसलें भी प्रभावित होने लगी हैं। मक्के की फसल पीली पड़ने लगी है। गेहूं में भी रोग लग रहा है। इससे किसान परेशान...

कड़ाके की ठंड और पाले से फसलें हो रहीं पीली, किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 17 Jan 2018 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

कड़ाके की ठंड से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं अब इससे फसलें भी प्रभावित होने लगी हैं। मक्के की फसल पीली पड़ने लगी है। गेहूं में भी रोग लग रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि ठंड के चलते मक्के की फसलों में कई तरह की बीमारियां सामने आ रही हैं।

पौधों में पीलेपन की शिकायत आम है। कीट-व्याधियों का प्रकोप भी चरम पर बताया जा रहा है। गेहूं के पौधों में भी बीमारी लगने की शिकायतें मिल रही हैं। महंगे कीटनाशकों के छिड़काव के बाद ही कीट-व्याधियों पर नियंत्रण हो पाता है। सरसों और दलहन फसलों पर भी ठंड का असर सामने आ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर मौसम का यही हाल रहा तो रबी खेती से नाउम्मीद होना तय है। उधर, मौसम की मार का स्असर दिहाड़ी मजदूरों पर देखा जा रहा है। काम नहीं मिलने से रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति भी मुश्किल हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें