तीन पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

कुमारखंड के तीन पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जन शिकायतों के समाधान के लिए होगा। हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायतवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। पुरैनी, परमानंदपुर और बेलारी पंचायतों में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

तीन पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर

कुमारखंड। प्रखंड के तीन पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर लगाया जाएगा। बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त कराने और उसके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में मई माह के तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर के आयोजन के लिए तीन पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें पुरैनी पंचायत सरकार भवन, परमानंदपुर पंचायत सरकार भवन और बेलारी अंतर्गत पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया जाएगा। पुरैनी में डीसीएलआर, परमानन्दपुर में डीएओ और बेलारी में सहायक जिला लेखा पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान पुरैनी में बीपीआरओ मनीषा कुमारी, परमानंदपुर में एमओ रुपेश कुमार व बेलारी में बीडब्ल्यूओ सह प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। किसान सलाहकार, कार्यपालक सहायक, आईटी सहायक, कचहरी सचिव, पीआरएस, आवास सहायक, विकास मित्र को भी कार्य संपादित करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।