मध्याह्न भोजन में खानापूर्ति का लगाया आरोप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मधेपुरासपरदह पंचायत के कड़ामा मध्य विद्यालय में छात्रों को मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि अधिकांश दिनों एक ही तरह का भोजन परोसा जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले की जांच करेंगे।

पुरैनी, संवाद सूत्र। सपरदह पंचायत के कड़ामा मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं दिए जाने से ग्रामीणों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण राकेश कुमार, सोहन कुमार का कहना है कि अधिकांश दिनों एक ही तरह के भोजन छात्र-छात्राओं के बीच परोसा जा रहा है। इससे लगता है कि मध्याह्न भोजन ने नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इस दिशा में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी को ध्यान देने की जरूरत है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


