ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराअपराधियों का नहीं मिला सुराग

अपराधियों का नहीं मिला सुराग

जदयू के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार गरजू हत्याकांड तीन दिन बाद भी एक भी अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक के पुत्र के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसडीपीओ...

अपराधियों का नहीं मिला सुराग
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराFri, 14 Aug 2020 03:55 AM
ऐप पर पढ़ें

जदयू के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार गरजू हत्याकांड तीन दिन बाद भी एक भी अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतक के पुत्र के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसडीपीओ वशी अहमद ने गुरुवार को थाना पहुंच कर मामले की तफ्तीश की जानकारी ली।

मालूम हो कि गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार गरजू की मंगलवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्टमार्ट के बाद मंगलवार की रात ही शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने बुधवार शाम चार बजे तक उसका दाह संस्कार नहीं किया गया।

आक्रोशित लोग मृतके परिवार के एक सदस्य को नौकरी, बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता और अपराधियों को 24 घंटा के अंदर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। लेकिन अन्य मांगों की बात तो दूर पुलिस घटना में संलिप्त एक भी अपराधी की शिनाख्त तक नहीं पायी है। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हत्या के मामले में डीएसपी वशी अहमद गम्हरिया थाना पहुंचे। हत्या के मामले में पुलिस ने थाने में लाकर कुछ लोगों से पूछताछ की। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद दिनेश चंद्र यादव ने गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। सांसद ने कहा कि हरहाल में हत्या में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें