ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरा21 फरवरी तक छाए रहेंगे बादल

21 फरवरी तक छाए रहेंगे बादल

सुपौल | हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा।...

21 फरवरी तक छाए रहेंगे बादल
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराWed, 17 Feb 2021 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपौल | हिन्दुस्तान संवाददाता

जिले में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दिनभर धूप-छांव का सिलसिला चला। कभी तेज धूप हो रही थी तो कभी बादल छा जा रहे थे। कुछ पल के लिए लगा कि बारिश होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब दस दिन के बाद मौसम में इस तरह का बदलाव देखा गया।

मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन के अनुसार 21 फरवरी तक मौसम बदला हुआ रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। बादल छाए रहने के बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इस दौरान सात किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इस मौसम में बढ़ जाता है एलर्जी का खतरा: डॉ. रामचन्द्र कुमार के मुताबिक बदलते मौसम में सांस के मरीज खास सावधानी बरतें। इस वक्त एलर्जी का खतरा बढ़ सकता है। आसानी से सर्दी-बुखार और जुकाम हो सकता है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें