Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsChild Killed in Bus Accident in Singheshwar Driver and Conductor Flee
आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़, चालक- परिचालक फरार

आक्रोशित लोगों ने बस में की तोड़फोड़, चालक- परिचालक फरार

संक्षेप:

सिंहेश्वर में पीपरा मुख्य मार्ग पर बैरबन्ना गांव में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 8 वर्षीय मो. दनिश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार हो गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बस को कब्जे में लिया।

Jan 13, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

सिंहेश्वर, निज संवाददाता सिंहेश्वर - पीपरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर बैरबन्ना गांव में सोमवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सिंहेश्वर के दुर्गा चौक के पास बस छोड़ कर चालक और परिचालक फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़-फोड़ करने के साथ ही उसमें आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया। मृतक की पहचान बैरबन्ना वार्ड आठ निवासी मो. मिनहाज उर्फ कारी साहेब का पुत्र मो. दनिश (8) के रूप में की गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार मृतक दानिश दिन के करीब दो बजे सड़क किनारे अपनी दिशा में पैदल जा रहा था। विपरीत दिशा से जा रही बस ने दानिश को कुचल दिया। जानकी ट्रेवल्स नामक बस वीरपुर भीमनगर से सहरसा की तरफ जा रही थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को अलग- अलग जगह पर जाम कर करीब तीन घंटे बवाल काटा। ग्रामीणों की भीड़ ने हादसे के बाद बस को खदेड़ कर सिंहेश्वर दुर्गा चौक के समीप पकड़ लिया। भीड़ को देख बस चालक और खालासी बीच सड़क पर बस खड़ा कर फरार हो गए। इस बीच आक्रोशित लोगों ने जम कर उत्पात मचाया। बस में तोड़- फोड़ शुरू होने के बाद यात्री भी जान बचा कर बाहर निकल गए। क्षतिग्रस्त बस में आग लगाने का प्रयास किया गया लेकिन सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। थाना अध्यक्ष ने लोगो को समझा बुझा कर सबसे पहले दुर्गा चौक पर जाम समाप्त कराया। इसके बाद बैरबना में ग्रामीणों को आश्वासन दे थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिया सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं बस को पुलिस ने कब्जे में लिया। थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक और परिचालक की पहचान की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।