निकाली प्रभातफेरी हुए कई कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, मधेपुरा
Follow us on Google News
share

उदाकिशुनगंज अनुमंडल का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों से बच्चे शामिल हुए। इसके बाद क्वीज, भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया और संस्थान के संचालक ने अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार सम्मानित किया।

निकाली प्रभातफेरी   हुए कई कार्यक्रम

उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज अनुमंडल के 43 वां स्थापना दिवस गुरुवार की सुबह विभिन्न सरकारी एवं गैर विद्यालयों से प्रभातफेरी निकाली गई।यह प्रभातफेरी मुख्यालय स्थित अपने - अपने विद्यालयों से निकल कर अनुमंडल कार्यालय परिसर तक गई। उसके बाद विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा बच्चों का क्वीज भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं मीट कम्प्यूटर सेंटर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना 43वां दिवस की धूम मची रही। संस्थान के संचालक परितोष झा ने उपस्थित अतिथियों को मिथिला की परंपरा के तहत पाग,शाल व बूके भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तृषा आनंद के स्वागत गान स्वागत है श्रीमान आपका से आगाज किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मैं हूं उदाकिशुनगंज के संस्थापक वसंत कुमार ने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल की स्थापना 21 मई 1983 को की गई थी। उससे पहले उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को मधेपुरा जिला मुख्यालय कोर्ट - कचहरी समेत विभिन्न कार्यों के लिए जाना पड़ता था। लेकिन 1983 में उदाकिशुनगंज अनुमंडल अपने अस्तित्व में आया तो विकास की बयार आ गई। वहीं शिक्षाविद डा लवकेश गांधी ने कहा उदाकिशुनगंज अनुमंडल बनने के बाद शिक्षा, चिकित्सा एवं सड़क का जाल बिछाया गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में न्यायालय,निबंधन कार्यालय समेत विभिन्न प्रकार भवन निर्माण कार्य सभी कार्यालयों का सुलभ तरीके से संचालन हो रहा है। जिससे उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के हजारों परिवार के लोगों को 70 से 80 किलोमीटर दूरी तय कर मधेपुरा कोर्ट - कचहरी के समस्याओं से निजात मिली। वहीं पूर्व प्रमुख विकास चंद्र यादव ने कहा कि उदाकिशुनगंज की घरती स्थापना काल से काफी विकसित हुई। यहां पॉलिटेक्नीक कालेज,जेल,रेफरल अस्पताल,कालेज समेत सभी सुविधाएं मुहैया हो चुकी है।अब लोगों को उदाकिशुनगंज में सभी सुविधाएं सुलभ तरीके से मिल रही है। शिक्षाविद प्रभाष कुमार पिंटू ने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चूकी है। यहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए डिग्री कालेज, पालीटेक्निक कालेज,एएन एम कालेज खुल चुकी है। जहां बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर सकते है। प्रसिद्ध लेखक अमित कुमार मिश्र, पीएनबी कालेज के प्रो नृपण वर्मा,प्रो प्रभाकर पासवान, जयप्रकाश यादव,डा अजय सागर,अरुण देव झा, शिक्षाविद सूर्य नारायण गुप्ता, फिजिकल एकेडमी के निदेशक रवि राय, सतीश तिवारी, राकेश कुमार,सुमन सौरभ आदि ने स्थापना दिवस पर अपने - अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं बीआरसी भवन में बीईओ सागर कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों के साथ स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जबकि मध्य विद्यालय हरैली में शिक्षक शैलेश चौरसिया के देख - रेख में क्वीज, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। सभी प्रतिभागियों को एचएम विजय कुमार पासवान के द्वारा सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।