चार सीटों पर मैदान में रह गए 37 प्रत्याशी

चार सीटों पर मैदान में रह गए 37 प्रत्याशी

संक्षेप:

मधेपुरा और सिंहेश्वर विधानसभा सीट से एक-एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है। सिंहेश्वर से नंदन कुमार और मधेपुरा से राजेन्द्र दास ने नाम वापस लिया। अब जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 37 प्रत्याशी...

Oct 22, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा, कार्यालय संवाददात। जिले के मधेपुरा और सिंहेश्वर विधानसभा सभा सीट से सोमवार को एक - एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। सिंहेश्वर (अनु0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नंदन कुमार (अअढ) और मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से राजेन्द्र दास (निर्दलीय) ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापसी के बाद जिले की चारो विधानसभा सीटों पर अब 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए है। सामान्य प्रेक्षक की देखरेख और सीसीटीवी एवं विडियोगाफी की निगरानी में नाम वापसी कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तरनजोत सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर पूरी चुनाव प्रकिया की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आलमनगर से जदयू से नरेंद्र नारायण यादव, वीआईपी से नवीन कुमार, जनसुराज से सुबोध कुमार सुमन समेत 10 प्रत्याशी हैं। बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में जदयू से निरंजन कुमार मेहता, राजद से रेणु कुमार, जनसुराज से अमलेश राय समेत 7 प्रत्याशी हैं। सिंहेश्वर (अनु0जा0) विधानसभा क्षेत्र में राजद के चंद्रहास चौपाल, जदयू के रमेश ऋषिदेव, जनसुराज के प्रमोद कुमार राम समेत 8 प्रत्याशी रहे गए हैं। मधेपुरा सीट पर जदयू से कविता कुमारी साहा, राजद से चंद्रशेखर, जन सुराज पार्टी से शशि कुमार समेत कुल 12 प्रत्याशी रह गए हैं। डीएम ने बताया कि नाम वापसी के दौरान निर्वाची पदाधिकारी के अलावा आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक रघुराज एम. आर., बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक नवीन कुमार सिंह, सिंहेश्वर (अनु.जा.) विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डी. प्रशांत कुमार रेड्डी और मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ए. आनंद कुमार शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशी बूथों को चिन्हित कर लिया गया है। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गयी है।