ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराबस ने ऑटो को ठोका, छह जख्मी

बस ने ऑटो को ठोका, छह जख्मी

मधेपुरा- सिंहेश्वर रोड पर गुरुवार को बस की ठोकर से ऑटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो में सवार अन्य पांच यात्रियों को मामूली चोट आयी।...

बस ने ऑटो को ठोका, छह जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराThu, 01 Aug 2019 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा- सिंहेश्वर रोड पर गुरुवार को बस की ठोकर से ऑटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑटो में सवार अन्य पांच यात्रियों को मामूली चोट आयी। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से आगे का सफर करना पड़ा। बस सहरसा से अररिया जा रही थी।

जानकारी के अनुसार दिन के करीब डेढ़ बजे सहरसा से अररिया जा रही राहुल ट्रेवल्स बस से पथराहा हनुमान मंदिर के निकट सिंहेश्वर से मधेपुरा जा रही ऑटो को ठोकर लग गयी। दुर्घटना में ऑटो में सवार पथराहा निवासी गरीब सादा की पत्नी उर्मिया देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ऑटो में सवार अन्य पांच लोगों को हल्की चोट लगी। उर्मिला देवी जीविका की कोषाध्यक्ष हैं।

आनन- फानन में उर्मिला देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उर्मिला देवी को गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि महिला को सिर में गंभीर चोट लगी है। सिटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण उन्हें रेफर किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें