बीएनएमवी कॉलेज में हुआ होली मिलन समारोह

Mar 01, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

मधेपुरा के बीएनएमवी कॉलेज में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

बीएनएमवी कॉलेज में हुआ होली मिलन समारोह

मधेपुरा। बीएनएमवी कॉलेज में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य , शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गुलालाल लगा कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। समारोह में प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि होली आपसी सद्भावना को प्रगाढ़ करने वाला त्योहार है। उन्होंने सभी शिक्षक, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को होली की शुभकामना दी। मौके पर डॉ. सिकंदर कुमार, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ. प्रेम सुंदर प्रसाद, डॉ. दीनानाथ पटेल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. मीरा भारती, डॉ. कुमकुम, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार, समिति कुमार, वकील कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।