बाइक चुराकर भागे दो चोर को पुलिस दबोचा

Feb 28, 2026 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

उदाकिशुनगंज के मधुवन पंचायत के उदा गांव से रात में बाइक चोरी हो गई। सुबह घरवालों को बाइक नहीं मिली। पुलिस ने एनएच 106 पर चोरों का पीछा कर गिरफ्तार किया। दोनों चोरों ने बाइक की डिक्की और नंबर प्लेट को तोड़कर भागने की कोशिश की थी। जांच में चोरों की पहचान पटना जिले के रहने वाले के रूप में हुई।

बाइक चुराकर भागे दो चोर को पुलिस दबोचा

उदाकिशुनगंज। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुवन पंचायत के वार्ड दो उदा गांव से रात के अंधेरे में दरवाजे पर लगी एक बाइक चोरों ने चोरी कर फरार हो गया। घरवालों को सुबह में तब पता चला जब दरवाजे पर लगी बाइक नहीं दिखी। लेकिन रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने देर रात एनएच 106 पर उदा चौक से ग्वालपाड़ा की ओर जा रहे एक बाइक सवार का पीछा कर धड़ दबोचा।बाइक सवार चोरों ने बाइक की डिक्की और नंबर प्लेट को तोड़कर फेक कर भाग रहा था। पुलिस संदेह के आधार पर पीछा करते बाइक समेत दोनों चोर को गिरफ्तार कर थाना लिया।

उसके बाद गिरफ्तार चोर से पुछताछ करने पर बताया कि उदा चौक के समीप एक दरवाजे पर लगी बाइक को रात के अंधेरे में चोरी कर भाग रहे थे। घटना के बाबत अवर थानाध्यक्ष निरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर सत्यम कुमार, पिता चुन्नु कुमार पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी का रहने वाला बताया गया। जबकि दूसरा चोर सौरभ कुमार, पिता सोनू मिश्रा पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव का रहने वाला बताया गया। पुलिस ने गाड़ी मालिक उदा गांव के प्रवीण यादव को थाने पर बुलाकर अपने बाइक की पहचान कराई और गिरफ्तार दोनों चोर के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।