ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराग्वालपाडा बाजार से बाइक चोरी

ग्वालपाडा बाजार से बाइक चोरी

ग्वालपाड़ा। ग्वालपाड़ा बाजार से बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।...

ग्वालपाडा बाजार से बाइक चोरी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराMon, 17 Jan 2022 04:02 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्वालपाड़ा। ग्वालपाड़ा बाजार से बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीते शुक्रवार शाम की बताई गयी है। घटना के संबंध में बाइक चालक द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। बाइक चालक ललटू कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के ससुराल बिहारीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया वार्ड एक गया था। बीते शुक्रवार को करीब चार बजे शाम को बहनोई की बाइक पर सवार होकर ग्वालपाड़ा बाजार खल्ली लाने गया था। बाजार में नत्थन शर्मा के दुकान के आगे बाइक खड़ा कर बगल में मील में खल्ली खरीदने चला गया। बाइक को लॉक नहीं किया गया था। थोड़ी देर बाद लौट कर आया तो बाइक गायब थी। अगल- बगल के दुकानदारों से पता करने पर बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें