होमगार्ड संघ के गठन को लेकर मतदान

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share

मधेपुरा में बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। महिला और पुरुष सदस्यों ने अलग-अलग वोट डाले। महिला वोटर 110 और पुरुष वोटर 682 थे। पहली बार महिला अध्यक्ष और सचिव के लिए चुनाव हो रहा है। मतगणना शनिवार रात को होगी।

होमगार्ड संघ के गठन को लेकर मतदान

मधेपुरा, नगर संवाददाता। बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों के चयन के लिए शनिवार को होमगार्ड जिला समादेष्टा कार्यालय परिसर में मतदान कार्य संपन्न हो गया । मतदान को लेकर होमगार्ड के पुराने व नए सदस्यों में काफी उत्साह का माहौल रहा। गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ महिला व पुरूष प्रकोष्ठ के लिए अलग-अलग वोट डाले गए। महिला वोटर करीब 110 और पुरूष वोटर 682 बताए गए। जिला समादेष्टा कार्यालय के निरीक्षक भोला प्रसाद यादव की देखरेख एवं बटेश्वर राम, देशबंधु आजाद, शिवजी प्रसाद गुप्ता और अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में शनिवार को 9 बजे सुबह से लेकर 4 बजे शाम तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान का कार्यक्रम संपादित हुआ।

मतदान के बाद शनिवार की देर रात मतगणना शुरू हो सकेगी। मालूम हो बिहार राज्य गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार यादव, सदानंद कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार और किशोर कुमार प्रमुख दावेदार है। जबकि सचिव पद के लिए इंद्रनारायण यादव, चंदन कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार, जयप्रकाश कुमार व राजकुमार प्रमुख दावेदार हैं।पहली बार महिला बनेंगी अध्यक्ष व सचिव: मधेपुरा। जिले में पहली बार बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई महिला इकाई का गठन किया जा रहा है। महिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए आराध्या राज, नवीता कुमारी व रानी कुमारी प्रमुख प्रत्याशी है, जबकि सचिव पद के लिए सुष्मिता कुमारी व रीता कुमारी प्रमुख दावेदार है। होमगार्ड समादेष्टा कार्यालय परिसर में मतदान समाप्त होने के बाद शनिवार की देर रात मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद बिहार राज्य रक्षा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों का रिजल्ट आयेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।