भूकम्प आपदा मॉक अभ्यास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Feb 27, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

मधेपुरा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूकंप आपदा का मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। यह अभ्यास 5 स्थानों पर किया गया, जिसमें राहत शिविर, अस्थाई मेडिकल कैम्प और विभिन्न विभागों की भागीदारी शामिल थी। इस दौरान राहत कार्यों में समन्वय और घायलों का उपचार किया गया।

भूकम्प आपदा मॉक अभ्यास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मधेपुरा, कार्यालय संवाददात राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा भूकम्प आपदा राज्यस्तरीय मॉक अभ्यास (फीजीकल) कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में सुबह 8:40 बजे सायरन की आवाज के साथ जिले में पांच चिह्नित स्थानों पर भूकम्प आपदा मॉक अभ्यास एक साथ कराया गया। समाहरणालय परिसर, रिलायंस ट्रेण्ड्स स्टोर स्टेशन रोड, दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन, जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और एमईएलपीएल (रेलवे फैक्ट्री) में मौक ड्रिल किया गया। उपरोक्त पांच स्थलों के अलावा भूपेन्द्र नारायण मण्डल स्टेडियम में स्टेजिंग एरिया, राहत शिविर तथा अस्थाई मेडिकल कैम्प स्थापित किया गया।

उपरोक्त चिन्हित स्थलों पर अग्निशमन, गृहरक्षक, एसडीआरएफ, बिहार पुलिस, आपदा मित्र, स्कॉट एण्ड गाईड की सम्मलित टीम द्वारा भूकम्प आपदा के मॉक अभ्यास में भाग लिया गया ।अपने कार्य कुशलता एवं एकजुटता से राहत कार्यों में समन्वय किया गया। अस्थाई मेडिकल टीम द्वारा घायलों का समुचित ईलाज तथा राहत शिविर में भूकम्प पीड़ितों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना एवं विभिन्न लाईन डिपार्टमेंट द्वारा भूकम्प आपदा के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले संसाधन स्टेजिंग एरिया में प्रदर्शित किये गये। उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण विभाग, विद्युत आपूर्ति विभाग, जीविका दीदी, सेचिका एवं सहायिका सहित अन्य संबंधित विभागों के मदद से मॉक अभ्यास को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।