
रेड रन-2025 में भाग लेने पटना पहुंचे कोसी के 18 प्रतिभागी
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा आयोजित रेड रन-2025 प्रतियोगिता में कोसी प्रमंडल के 18 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता पटना के पाटलिपुत्रा खेल परिसर से शुरू होकर मेदांता अस्पताल होते...
मधेपुरा नगर संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में मंगलवार को पटना में आयोजित होने वाली रेड रन- 2025 प्रतियोगिता भाग लेने कोसी प्रमंडल के 18 प्रतिभागी सोमवार को पटना पहुंच गए हैं। इसमें मधेपुरा, सहरसा एवं सुपौल के छह छह प्रतिभागी शामिल है। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि राज्य स्तरीय रेड रन पाटलिपुत्रा खेल परिसर, कंकड़बाग से प्रारंभ होकर मेदांता अस्पताल होते हुए शालिमार के रास्ते वापस पाटलिपुत्रा खेल परिसर तक जाएगा। उन्होंने बताया कि कोसी टीम का नेतृत्व मधेपुरा से जिला नोडल पदाधिकारी सरवर मेंहदी एवं सुपौल से जिला नोडल पदाधिकारी विद्यानंद यादव कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




