ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराबांका: गर्मी की मार,पर नहीं बुझ रही लोगों की प्यास

बांका: गर्मी की मार,पर नहीं बुझ रही लोगों की प्यास

पंजवारा। एक और जहां आम लोगों पर इन दिनों भीषण गर्मी की मार पड़ती दिख

बांका: गर्मी की मार,पर नहीं बुझ रही लोगों की प्यास
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराThu, 01 Jun 2023 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजवारा। एक और जहां आम लोगों पर इन दिनों भीषण गर्मी की मार पड़ती दिख रही है।वहीं दूसरी और विभागीय उदासीनता की वजह से लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है।कारण यह है कि पंजवारा एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी को लेकर ना ही नए चापानल लगाए गए है,और ना ही खराब चापानल की मरम्मती की जा सकी है।नतीजतन,लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते हुए नजर आ रहे है।इतना ही नहीं कुछ लोग सीलबंद पानी की बोतल खरीद कर अपने हलक को गीले कर रहे है।इससे लोगों का खर्च भी बढ़ गई है।पिछले कुछ दिनों के हालात की बात करें तो आमलोग सुबह के दस बजते ही पेड़ व किसी छांव की तलाश करने लगते है। छांव मिलते ही लोग अपने गले को तर करने के लिए पानी खोजने को विवश हो जा रहे है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें