अररिया: बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को विषैला सर्प ने काटा
अररिया। एक संवाददाता फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरंदाहा गांव के वार्ड संख्या दो में...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मधेपुराMon, 13 Nov 2023 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें
अररिया। एक संवाददाता
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरंदाहा गांव के वार्ड संख्या दो में बाजार से घर लौट रहे एक व्यक्ति को विषैला सर्प ने काट लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश व्यक्ति फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पुरंदाहा गांव के वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद हामिद का बेटा मोहम्मद आसिफ बताया जा रहा है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
