ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुराकेरोसिन नहीं मिलने से लोगों में मायूसी

केरोसिन नहीं मिलने से लोगों में मायूसी

दीपावली के मौके पर भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में केरोसिन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों में मायूसी छाई रही। शहर के कई वार्ड पार्षदों ने शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रशासन द्वारा केरोसिन...

केरोसिन नहीं मिलने से लोगों में मायूसी
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराTue, 06 Nov 2018 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के मौके पर भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में केरोसिन उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों में मायूसी छाई रही। शहर के कई वार्ड पार्षदों ने शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रशासन द्वारा केरोसिन सुनिश्चित नहीं किये जाने पर क्षोभ जताया है। प्रशासन शहरी क्षेत्र के आवंटन उपलब्ध नहीं रहने और ग्रामीण इलाकों में प्रति परिवार डेढ़ लीटर केरोसिन उपलब्ध कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। लेकिन शहरी क्षेत्र के लोगों की मानें तो बिजली उपलब्धता के बाद भी हर परिवार के लिए सरसों तेल के दीये या फिर रंग-बिरंगी झालरों का सहारा लेना संभव नहीं है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एक महीने में मात्र डेढ़ लीटर केरोसिन तेल से दीपावली पर्व मनाना कैसे संभव हो पाएगा। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को इसके लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। शहर के वार्ड दो, तीन, पांच सहित अन्य वार्डो में केरोसिन के लिए हाहाकार है। खासकर बिना बिजली कनेक्शन वाले गरीब परिवारोंं को भारी मुश्किलें उठानी पड़ेगी।वार्ड पार्षद विनीता भारती, डॉ. अभिलाषा कुमारी और कुमारी रुबी ने बताया कि वार्ड के लोग केरोसिन तेल के लिए गुहार लगा रहे हैं। इतना ही नहीं मुहल्लेवासियों ने अपना-अपना गैलन भी उनके घर पर रखकर केरोसिन की मांग कर रहे हैं। वार्ड पार्षदों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर विभिन्न वार्डो के झुग्गी-झोपड़ी, दलित-महादलित परिवार सहित अन्य लोगों के बीच अप्रैल 2018 से केरोसिन वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि सात नवंबर को दीपावली होने के बावजूद भी केरोसिन तेल उपलब्ध नहीं कराया गया। मामले में सदर एसडीएम वृंदालाल का कहना है कि शहरी क्षेत्र में हर समय बिजली की उपलब्धता के कारण सरकार ने केरोसिन का आवंटन बंद कर दिया है। वैसे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पार्षदों की समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक व्यक्ति को प्रति महीने डेढ़ लीटर केरोसिन दिया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें