प्रखर व्यक्तित्व के धनी थे बाबा साहेब
मधेपुरा कॉलेज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्राचार्य डॉ. पूनम कुमारी ने उन्हें ज्ञान का प्रतीक और भारत रत्न का सुपुत्र बताया। उप्राचार्य डॉ. भगवान कुमार मिश्रा ने जाति भेदभाव का सामना करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मधेपुरा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में प्राचार्य डॉ पूनम कुमारी की अध्यक्षता में मनायी गयी। प्राचार्य डॉ. पूनम यादव ने कहा की बाबा साहेब भीमराव एक प्रखर व्यक्तित्व ज्ञान के प्रतीक और भारत रत्न के सुपुत्र थे । उप्राचार्य डॉ. भगवान कुमार मिश्रा ने कहा महार जाति में जन्मे बाबा साहब ने जाति भेदभाव का सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की । मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. मोहम्मद शोएब आलम और प्रो. विजेंदर कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तमाम शिक्षक शिक्षिका, कर्मचारी गण छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


