मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या
मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। हत्याकांड में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि...
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराSun, 10 May 2020 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें
मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। हत्याकांड में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि आलमनगर बजराहा निवासी मृतक पंकज रजक(30) शानिवार की रात सुनसान जगह पर गाय दुह रहा था। इसी दौरान गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गयी। पिछले साल लीज पर ली गयी दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में युवक की हत्या की गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।