बालिका वर्ग में नीलांजना व पुरष वर्ग में हर्षित विजेता
मधेपुरा में आयोजित 71वीं बिहार स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पटना के कुमार हर्षित ने एकल पुरुष वर्ग में विजेता का खिताब जीता। एकल महिला वर्ग में मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। अन्य श्रेणियों में भी पटना और मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधेपुरा नगर भवन में आयोजित 71वीं बिहार स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में एकल पुरुष वर्ग में पटना के कुमार हर्षित ने मुजफ्फरपुर के कविश साहू को 11-8,11-7 और 11-6 से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया। वहीं एकल महिला वर्ग के फाइनल में मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने मधेपुरा की रियांशी गुप्ता को कड़े मुकाबले में पराजित कर विजेता का खिताब जीत लिया। रियांशी ने दो सेट जीते, जबकि नीलांजना ने अंतत: पांचवा सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 15 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग के फाइनल में पटना के आयुष मिश्रा ने सहरसा के हिमांशु कुमार को शिकस्त दी।
जबकि बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने पटना की नव्या लक्ष्मी को हराया। वहीं 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिका वर्ग में पटना की कुमारी अनन्या ने नीलांजना शर्मा को पराजित किया। बालक वर्ग में पटना के एकलव्य शर्मा विजेता रहे। उन्होंने पटना के ही फरजान अहमद खान को हराया। पुरुष युगल में हर्षित और कविश की जोड़ी ने सूरज औऱ पीयूष की जोड़ी को हराया। मिक्स डबल्स में रियांशी और हर्षित की जोड़ी ने फाइनल में आयुष और अनन्या की जोड़ी को हराया। इस अवसर पर डीडीसी अनिल बसाक, एएसपी प्रवेन्द्र भारती, टेटे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, अमित कुमार, प्रो अरुण कुमार सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को शील्ड प्रदान कर पुरष्कृत किया। जिले के मूर्धन्य खिलाड़ी और टेबल टेनिस के खिलाड़ी व कोच प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को नितेश कुमार नीतू द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। सभी आयोजन सदस्यों को मुरलीगंज लॉयंस क्लब द्वारा सम्मानित भी किया गया। फोटो कैप्वीशन : पुरुष फाइनल की उपविजेता रियांशी गुप्ता (मधेपुरा)और विजेता नीलांजना शर्मा(मुजफ्फरपुर)को पुरष्कृत करते डीडीसी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




