ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मधेपुरासिंहेश्वर में 50 हजार श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक

सिंहेश्वर में 50 हजार श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक

सिंहेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिर तक जाने वाले लगभग सभी रास्ते पर देर रात से ही बोलबम का जयकारा गुंजने...

सिंहेश्वर में 50 हजार श्रद्घालुओं ने किया जलाभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,मधेपुराMon, 30 Jul 2018 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंहेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन के दूसरे दिन रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की। मंदिर तक जाने वाले लगभग सभी रास्ते पर देर रात से ही बोलबम का जयकारा गुंजने लगा।

मंदिर न्यास प्रशासन के अनुसार रविवार को लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है। श्रद्घालुओं की भीड़ को देखते हुए न्यास मंदिर के गर्भ गृह का पट अहले सुबह चार बजे ही खोल दिया गया। गर्भगृह का पट खेलते ही हजारों श्रद्घालु हर हर महादेव का जयघोष करते हुए बाबा सिंहेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्घालुओं को नियंत्रित करने में महिला और पुरुष बल को लगाया गया था।

अहले सुबह से ही बाजार की मुख्य सड़क और अन्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुलभ बनाने के लिए पुलिस बल तैनात रहे। शाम 5 बजे तक श्रद्घालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। रिमझिम बारिश के बीच शहर की लगभग सभी सड़कों पर शिवभक्तों के आने का क्रम जारी रहा। दंडप्रणामी देने वाले सैकड़ों बाबा भक्तों के साथ-साथ कांवरिया और डाकबम ने बाबा का जलाभिषेक किया। सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने कांवरिया और डाकबम के लिए मंदिर में दक्षिण दिशा की गेट को सुरक्षित रखा है। इस गेट से सिर्फ डाकबम और कांवरिया को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें