Hindi NewsBihar NewsMadhepura News39 Candidates Remain in Madhubani Elections After Nomination Scrutiny
चार सीटों पर मैदान में रह गए 39 प्रत्याशी

चार सीटों पर मैदान में रह गए 39 प्रत्याशी

संक्षेप:

मधेपुरा/उदाकिशुनगंज में चार विधानसभा सीटों पर 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। शनिवार को हुई संवीक्षा में तकनीकी खामियों के कारण 10 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। आलमनगर सीट पर सभी...

Sun, 19 Oct 2025 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share Share
Follow Us on

मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज, हिटी। जिले की कुल चार विधानसभा सीटों पर अब कुल 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। शनिवार को हुई संविक्षा के दौरान तकनीकी खामियों के कारण 10 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। आलमनगर विधानसभा सीट पर नामांकन करने वाले सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दुरुस्त पाया गया। मालूम हो कि मधेपुरा विधानसभा सीट के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान तकनीकी खामियों के कारण एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। अब कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। सिंहेश्वर विधानसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संवीक्षा के दौरान तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। संवीक्षा के बाद कुल तीन प्रत्याशी मैदान में रह गए। बिहारीगंज विधानसभा सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्र में तकनीकी खामियों के कारण छह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। संवीक्षा के बाद 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए। वहीं आलमनगर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। संवीक्षा के दौरान सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दुरुस्त पाया गया। संवीक्षा के दौरान सभी बड़ी पार्टी और प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दुरुस्त पाया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि संवीक्षा का कार्य पूरा कर लिया गया है।