
जमीन विवाद में 16 व्यक्ति जख्मी, रेफर
आलमनगर के बसनवाड़ा पंचायत के खुरहान माल गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में 16 लोग जख्मी हो गए। सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों में मारपीट के...
आलमनगर। बसनवाड़ा पंचायत के खुरहान माल गांव में रविवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में 16 लोग जख्मी हो गए। इसमें सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि खुरहान माल गांव में घास काटने के दौरान भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के विपिन म्त्रिरी, जय किशोर मिस्त्री, नीतीश मिस्त्री, श्यामल म्त्रिरी, दयानंद मिस्त्री, पंकज मिस्त्री, रंजू देवी और अनीता देवी जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से शंकर मंडल, राजेश मंडल, महेश्वर मंडल, मंजू देवी, रिंकू देवी, विकेश मंडल, पूनम देवी और माला देवी जख्मी हुए।
थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एक पक्ष से आवेदन मिला है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




