'कुश' के जन्मदिन पर पहुंचे 'लव', सम्राट के आवास पर शकुनी चौधरी को नीतीश ने दी बर्थडे की बधाई

Jan 04, 2026 03:24 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्राट चौधरी के सरकारी आवास देश रत्न मार्ग में उनके पिता शकुनी चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। नीतीश कुमार ने इस मौके पर उन्हें लंबी उम्र की बधाई दी।

'कुश' के जन्मदिन पर पहुंचे 'लव', सम्राट के आवास पर शकुनी चौधरी को नीतीश ने दी बर्थडे की बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे। सम्राट चौधरी के पिता पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के जन्मदिन पर आयोजित विशेष समारोह में नीतीश कुमार ने उन्हें लंबी उम्र की बधाई दी। सीएम ने पिता के सामने सम्राट चौधरी की काफी तारीफ की। इस अवसर पर शकुनी चौधरी ने लालू यादव को सत्ता से बाहर करने के लिए बने लव-कुश समीकरण की याद दिलाई। शकुनी चौधरी कोईरी(कुशवाहा) जाति से आते हैं तो नीतीश कुमार कुर्मी(लव) जाति से ताल्लुक रखते हैं। वह समता पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं।

बिहार सरकार में मंत्री रहे राजनीति के दिग्गज शकुनी चौधरी 90 साल के हो गए। रविवार को उन्होंने 90वां जन्मदिन मनाया। सम्राट चौधरी के सरकारी आवास देश रत्न मार्ग में विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन नीतीश कुमार ने दीप जलाकर किया। सीएम ने शकुनी चौधरी के साथ पुराने दिनों की चर्चा करते हुए लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की बधाई दी।

इस मौके पर शकुनी चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव के आतंक से बिहार को निजात दिलाने के लिए एक समय लव-कुश समीकरण बनाया। नीतीश कुमार उसी की देन हैं। उस समय जॉर्ज फर्नांडिस का नेतृत्व था। जो बीज मैनें बोया वह आज फलित हो रहा है। आज बहुत खुशी की बात है कि लव कुश का बेटा सीएम और डिप्टी सीएम है।

नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी से कहा कि सम्राट चौधरी बहुत अच्छे लड़के हैं। मेहनत करते हैं और बहुत आगे जाएंगे। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि शकुनी चौधरी पटना में रहें तो वे रोज आकर मिलेंगे। यह बताते हुए शकुनी चौधरी काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखे। पिता के सामने अपनी तारीफ सुनकर सम्राट चौधरी भी हंसने लगे।

शकुनी चौधरी का जन्म 4 जनवरी 1936 में मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था। कुशवाहा विरादरी पर उनका और उनके परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है। पहले राजद में थे। पर लालू यादव से मतभेद के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी हालांकि उन्होंने अपनी राजनैतिक यात्रा 1985 में निर्दलीय विधायक के रूप में की जब उन्होंने तारापुर विधानसभा सीट पर चुनाव जीता। उसके बाद कांग्रेस में आ गए। 1990 में कांग्रेस से विधायक बने। बाद में समता पार्टी में चले गए। 2000 में राजद से चुनाव जीतकर राबड़ी देवी सरकार में मत्री बने।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
;;;