पटना में एलपीजी के लिए बवाल, बुकिंग का डिलिवरी कोड नहीं आया तो गैस एजेंसी चालक का सिर फोड़ा

Nishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share

शनिवार दोपहर एजेंसी संचालक अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान करीब 12:45 बजे 5-6 की संख्या में कुछ लोग कार्यालय में गए। आरोपितों की शिकायत थी कि उनकी गैस की बुकिंग नहीं हो रही और डीएसी नंबर मोबाइल पर नहीं आ रहे थे।

पटना में एलपीजी के लिए बवाल, बुकिंग का डिलिवरी कोड नहीं आया तो गैस एजेंसी चालक का सिर फोड़ा

डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नंबर नहीं आने से गुस्साए कुछ लोगों ने शनिवार की दोपहर पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित अखंड ज्योति गैस एजेंसी के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। छह की संख्या में लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और 70 वर्षीय एजेंसी संचालक का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद सभी फरार होने में सफल हो गए।

हालांकि आरोपितों की एक बाइक वहीं छूट गई। इस संबंध में पीड़ित के बेटे रौशन सिन्हा की शिकायत पर पाटलिपुत्र पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान करने में जुट गई है। एलसीटी घाट रोड निवासी अनिल कुमार सिन्हा का पाटलिपुत्र कॉलोनी में अखंड ज्योति नाम से एलपीजी गैस की एजेंसी है। शनिवार दोपहर एजेंसी संचालक अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान करीब 12:45 बजे 5-6 की संख्या में कुछ लोग कार्यालय में गए। आरोपितों की शिकायत थी कि उनकी गैस की बुकिंग नहीं हो रही और डीएसी नंबर मोबाइल पर नहीं आ रहे थे। इस बात को लेकर वे एजेंसी संचालक से गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर सिर फोड़ दिया

अनिल कुमार सिन्हा ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने भारी वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। सिर फट जाने से एजेंसी संचालक लहुलुहान हो गये। बाद में आरोपितों ने एजेंसी के कार्यालय में तोड़फोड़ की और फरार हो गए। हालांकि उनकी एक बाइक वहीं छूट गई। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।