एकतरफा प्यार में प्रेमी बना कातिल, शादी तय होने पर प्रेमिका की हत्या कर दी; घर में घुस मारी गोली
चांदनी खातून अपनी छोटी बहन फरहीन के साथ चाय पीने के बाद घर में बिस्तर पर लेटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी कासिम उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। आरोपी ने घर में घुसते ही चांदनी के सीने में गोली मार दी।

Girlfriend Murder in one sided Love Affair: बिहार के अररिया में एकतरफा प्यार में एक युवक ने अपने पड़ोस की युवती को मौत के घाट उतार दिया। युवती की शादी तय हो गयी थी। इस खबर से उसे सदमा लगा और युवती के घर में घुसकर उसके सीने में गोली मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान घोड़ाघाट वार्ड संख्या-1 निवासी मो. ग्यास की पुत्री चांदनी खातून (17 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। बकरीद बाद चांदनी की शादी होने वाली थी।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पिता मुंबई में ट्रक चालक हैं। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान गांव के हाफिज मोईम के पुत्र कासिम उर्फ नन्ना (25वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी कासिम सिमराहा स्थित एक मांस फैक्ट्री में काम करता है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। परिजनों ने बताया कि चांदनी खातून अपनी छोटी बहन फरहीन के साथ चाय पीने के बाद घर में बिस्तर पर लेटी हुई थी। इसी दौरान आरोपी कासिम उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। आरोपी ने घर में घुसते ही चांदनी के सीने में गोली मार दी।
गोली लगते ही घर में चीख-पुकार मची
मृतका की मां आशियाना खातून ने बताया कि कासिम उनके घर के ठीक सामने रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कासिम ने सुबह घर में घुसकर उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठे किए। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। आरोपी कासिम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
घटना के बाद कैंप कर रही पुलिस
घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। एसडीपीओ मुकेश साहा के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि विधि-व्यवस्था पर कोई असर न पड़े। इस मामले में एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मृतका के घर के पास ही रहता है आरोपी
मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी कासिम उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। आरोपी ने घर में घुसते ही चांदनी के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही घर में चीख-पुकार शुरू हो गयी। मृतका की मां ने बताया कि कासिम उनके घर के ठीक सामने रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कासिम ने सुबह घर में घुसकर उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इकट्ठे किए।
मौत के बाद एक्स-रे को भटकती रही लाश
यह वारदात बिहार की व्यवस्था पर बड़ा सवाल छोड़ गया। एक ओर राजधानी में सरकार मंत्रिमंडल विस्तार की राजनीतिक हलचल में व्यस्त रही, वहीं दूसरी ओर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की की लाश एक्स-रे के लिए अस्पताल-दर-अस्पताल भटकती रही। यह केवल एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनाओं को झकझोर देने वाली तस्वीर है। हत्या के बाद पुलिस प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया, लेकिन वहां पता चला कि एक्स-रे मशीन तकनीकी खराबी के कारण बंद है। गोली लगने के मामले में पोस्टमार्टम से पहले एक्स-रे जरूरी था, इसलिए शव को वापस फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। विडंबना देखिए, फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भी कई दिनों से एक्स-रे सेवा ठप पड़ी थी। इसके बाद मृतका की लाश को फिर एंबुलेंस से रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां आखिरकार एक्स-रे हो सका।
(फारबिसगंज से अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

