शादीशुदा प्रेमिका को आशिक ने पीट-पीटकर मार दिया, 6 बेटियों के सिर से उठा मां का साया

हिन्दुस्तान, एक संवाददात, शिवसागर (रोहतास)
Follow us on Google News
share

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में एक शनिवार दोपहर को एक शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी। उसकी मौत के बाद 6 बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है।

शादीशुदा प्रेमिका को आशिक ने पीट-पीटकर मार दिया, 6 बेटियों के सिर से उठा मां का साया

बिहार के रोहतास जिले में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद उसकी 6 बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। वारदात शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप पंचायत अंतर्गत मचवार गांव में शनिवार दोपहर को हुई। मृतका की पहचान मुन्ना बिंद की पत्नी सरिता देवी (34 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सरिता का गांव के ही रहने वाले कमलेश बिंद के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों के संबंधों को समाज ने भी स्वीकार कर लिया था। हालांकि शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कमलेश ने सरिता के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को टेंपो से इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले गए।

इसी बीच रास्ते में ही सरिता की मौत हो गई। टेंपो का ड्राइवर वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति मुन्ना बिंद और उनकी 6 बेटियां हैं। बड़ी बेटी अंजलि (15 वर्ष) सोनहर हाई स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। मां की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। ग्रामीणों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति और उनकी छह बेटियों ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।