Hindi NewsBihar Newslitti babu mascot in bihar chunav appeal voter for vote
बिहार चुनाव में 'लिट्टी बाबू' दे रहे पैगाम, पहले मतदान फिर जलपान

बिहार चुनाव में 'लिट्टी बाबू' दे रहे पैगाम, पहले मतदान फिर जलपान

संक्षेप: बिहार चुनाव: रोहतास जिले में प्रशासन ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का अनूठा तरीका अपनाया है। रोहतास प्रशासन ने 'लिट्टी बाबू' को चुनाव का शुभंकर बनाया है। यह 'लिट्टी बाबू' लोगों को चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए जागरुक करेंगे।

Tue, 7 Oct 2025 11:18 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, रोहतास
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू है। इस बीच रोहतास जिले में प्रशासन ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का अनूठा तरीका अपनाया है। रोहतास प्रशासन ने 'लिट्टी बाबू' को चुनाव का शुभंकर बनाया है। यह 'लिट्टी बाबू' लोगों को चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए जागरुक करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला प्रशासन की तरफ से एक्स पर बताया गया है, ‘बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास द्वारा कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में चुनाव तक चलने वाली ''लिट्टी बाबू' की एक कार्टून बनाई गई है। जो मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है।’ 'लिट्टी बाबू' कार्टून पहले मतदान फिर जलपान का पैगाम वोटरों तक पहुंचा रहे हैं।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

रेडियो जिंगल भी प्रसारित किया जायेगा

रोहतास जिला प्रशासन ने बताया है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान जागरूकता के लिए संगीत शिक्षकों व कलाकारों द्वारा रिकॉर्डेड जागरूकता गीत, जिंगल भी प्रसारित किया जायेगा। जो सुपर मार्केट, मॉल, सिनेमा घरों, ऑटो, बसों व अन्य चलित साधनों के सहारे जागरूकता फैलाई जाएगी। सदस्यों को निर्भिक, निष्पक्ष और नैतिक मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही रोहतास जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। जिले में दूसरे फेज के तहत 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। बताया जाता है कि दूसरे चरण के नामांकन के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना निर्गत की जाएगी।

उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम उदिता सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए सभा भवन में बिहार विधानसभा की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कही। कहा कि जिले में पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में 70417 नए वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। 23 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 11 नवम्बर को जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान किया जाएगा। जबकि मतगणना 14 नवंबर को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: पटना में 48 लाख वोटर चुनेंगे 14 विधायक, नाव और घोड़े से पेट्रोलिंग
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।