Hindi NewsBihar NewsLiquor party in Bihar, where liquor is prohibited 5 people including the block pramukh arrested for drinking alcohol
शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख समेत 5 लोग घर से गिरफ्तार, बोतलें बरामद

शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख समेत 5 लोग घर से गिरफ्तार, बोतलें बरामद

संक्षेप:

बिहारशरीफ में अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत पांच लोगों शराब पार्टी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने घर में छापेमारी की गई, जहां सभी लोग शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए।

Fri, 12 Sep 2025 11:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शराबबंदी वाले बिहार में सारे थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर शराब पार्टी कर रहे अस्थावां के प्रखंड प्रमुख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में प्रमुख रोहित कुमार, उगावां के समिति सदस्य पिंटू यादव, खेतलपुरा पंचायत समिति सदस्य चांद बिंद सहित दो अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जाता है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सारे गांव में छापेमारी करने गयी थी। एक घर के पास आरोपी की गाड़ी देखकर पुलिस को शक हुआ और घर में छापेमारी की गई, जहां सभी लोग शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए। थानाध्यक्ष ऋतु रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सभी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:जहां जहरीली शराब से 50 मौत हुई, वहां के थाने में ही पुलिस वाले पार्टी करते मिले
ये भी पढ़ें:DMCH से 3 बोतलें बरामद, डॉक्टरों की शराब पार्टी के बाद पुलिस का छापा
ये भी पढ़ें:स्कूल में ही टीचर्स ने कर ली दारू पार्टी, फिर हथकड़ी में हुई विदाई

इसके पहले भी बिहार शरीफ में एक होटल में छापेमारी के दौरान कई लोगों को बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के जाम छलकाते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं।