पटना के बीएन कॉलेज हॉस्टल से शराब का धंधा? कैंपस की पुरानी बिल्डिंग से 4.30 लाख की बोतलें जब्त

हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

बीएन कॉलेज हॉस्टल के जर्जर भवन में छुपाकर रखी गई शराब की 1786 बोतल जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 4.30 लाख रुपये है।

Wine Bottles recovered from BN College Hostel
बीएन कॉलेज हॉस्टल कैंपस से 4.30 लाख की शराब की बोतलें जब्त

बिहार के प्रतिष्ठित बीएन कॉलेज हॉस्टल के एक भवन से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। शराब जर्जर भवन में छुपाकर रखी गई थी। वहां से शराब की 1786 बोतल जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 4.30 लाख रुपये है। हालांकि कोई शराब तस्कर पकड़ा नहीं जा सका। मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई से हड़कं मच गया है। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू किया था।

मद्य निषेध विभाग की टीम तस्कर की तलाश में छापेमारी कर रही है। विभाग के वरीय अधिकारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि बीएन कॉलेज के हॉस्टल में तस्करी के लिए लाई गई शराब की खेप रखी गई है। इसकी जानकारी के बाद शुक्रवार की शाम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की टीम ने वहां छापा मारा।

हॉस्टल के समीप खाली पड़े भवन के अंदर से शराब की 1786 बोतलें बरामद हुई। बोतलों में 354 लीटर शराब थी। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर फरार होने में सफल हो गए। माना जा रहा है कि किसी को शक ना हो इसके लिए तस्करों ने हॉस्टल के समीप शराब छुपाकर रखी हुई थी। तस्कर की पहचान के साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसकी थी और हॉस्टल तक कैसे पहुंची, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल से गांजा लेकर पटना आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

इधर एसटीएफ और पटना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम रामकृष्णानगर से 22 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल बार्डर से बस से गांजा लेकर पटना आ रहे थे। तस्करों में अररिया के फारबिसगंज निवासी सोनू कुमार और उसी जिले के फलका बाजार निवासी रूपेश कुमार शामिल हैं।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नेपाल बार्डर से भारी मात्रा में गांजा की खेप पटना लाई जा रही है। एसटीएफ ने इसकी सूचना रामकृष्णानगर थाने को दी। रामकृष्णानगर थाने की एक टीम ने नेपाल बार्डर से आने वाली बस की गुरुवार की देर शाम घेराबंदी कर ली। बस की जांच की गई तो डिक्की से 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दो तस्करों की पहचान की गई तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गांजा की कीमत लगभग 12 लाख आंकी जा रही है। उनके पास से दो मोबाइल भी जब्त किया गया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपटना के बीएन कॉलेज हॉस्टल से शराब का धंधा? पुराने भवन से 4.30 लाख का माल बरामद