पटना में कुरियर से आया शराब, शराबबंदी वाले बिहार में केमिकल के नाम पर तस्करी

Nishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share

प्रारंभिक जांच में सामने आई कि शराब को कूरियर से पटना मंगाया गया था। कार्टनों को ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर बुक किया गया था, जबकि अंदर शराब थी। पुलिस ने संबंधित कुरियर कंपनी के एक कर्मी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पटना में कुरियर से आया शराब, शराबबंदी वाले बिहार में केमिकल के नाम पर तस्करी

जक्कनपुर थाना क्षेत्र में करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट के पास पुलिस ने कार्रवाई कर पिकअप से 16 लाख रुपये मूल्य की 881 लीटर शराब बरामद की है। शराब को कुरियर के जरिए ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर मंगाया गया था। मामले में पुलिस ने एक तस्कर धर्मेंद्र कुमार (23) को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। वहीं एक कूरियर कर्मी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात 10:49 बजे करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात टीम ने एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। इसके बाद ट्रैफिक में तैनात महिला सिपाही संगीता ने वैन में रखे कार्टन को देख संदेह जताया और सूचना जक्कनपुर थाने को दी। सूचना मिलने पर पहुंची गश्ती टीम पिकअप को थाना ले गई। जांच के दौरान अलग-अलग कार्टन से 881 लीटर शराब बरामद हुई, जो चंडीगढ़ निर्मित बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आई कि शराब को कूरियर से पटना मंगाया गया था। कार्टनों को ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर बुक किया गया था, जबकि अंदर शराब थी। पुलिस ने संबंधित कुरियर कंपनी के एक कर्मी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब की खेप पटना सिटी में डिलीवर की जानी थी

मेहंदीगंज का गिरफ्तार तस्कर धर्मेंद्र कुमार ने पूछताछ में बताया कि शराब की खेप पटना सिटी में डिलीवर की जानी थी। उसने मुख्य तस्कर का नाम भी उजागर किया है। प्रारंभिक जांच में इस तस्करी नेटवर्क के तार चंडीगढ़, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है। फिलहाल फरार चालक और तस्कर की तलाश में छापेमारी जारी है। जक्कनपुर थानेदार ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई है।

मेहंदीगंज में 263 कार्टन शराब जब्त,तस्कर फरार

इधर मेहंदीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गये। डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मेहंदीगंज पुलिस ने महेशपुर बड़ी अखाडा मंदिर के पास एक मकान में छापेमारी की। जहां दो कमरों में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया था। रविवार की दोपहर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 263 कार्टन शराब जब्त किया। डीएसपी ने कहा कि 2500 लीटर अंग्रेजी शराब की कीमत करीब आठ लाख रुपए है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।