राम मंदिर ट्रस्ट को लीगल नोटिस, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने 4 साल के पैसे का पूरा हिसाब मांगा

लाइव हिन्दुस्तान, पटना/अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों के बीच राम जन्मभूमि ट्रस्ट को आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने लीगल नोटिस भेज दिया है। उन्होंने बीते 4 साल में मंदिर में आए दान और खर्च का अलग-अलग ब्योरा सार्वजनिक करते हुए हिसाब देने की मांग की है। 

ayodhya ram mandir trust faces legal notice

अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद सियासी पारा गर्माया हुआ है। इस बीच बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कानूनी नोटिस भेज दिया है। उन्होंने बीते 4 सालों में राम मंदिर के लिए मिले दान और हुए खर्चों का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की गई है। आरजेडी सांसद ने यह नोटिस अपने वकील सत्यम सिंह राजपूत के जरिए राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास, महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी समेत अन्य को भेजा गया है।

बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने लीगल नोटिस में ट्रस्ट से कहा है कि वह तीन दिनों के भीतर वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 तक राम मंदिर में आए दान और सभी खर्चों का पूरा, अलग-अलग मदों वाला ब्योरा और साल-दर-साल का हिसाब-किताब सार्वजनिक करे। इसमें खास तौर पर ऑडिट की गई बैलेंस शीट, आय-व्यय का विवरण, ऑडिटर की रिपोर्ट, बैंक खाते की जानकारी, जमीन खरीद का रिकॉर्ड और FCRA के तहत मिले किसी विदेशी दान का ब्योरा मांगा गया है।

समाजवादी पार्टी ने लगाया था आरोप

यह कानूनी नोटिस अयोध्या से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पवन पांडे के आरोपों के बाद भेजा गया है। पांडे ने दावा किया था कि राम मंदिर के लिए मिले दान में से लगभग सात से साढ़े 7 करोड़ रुपये का गबन किया गया। हालांकि, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बाद में इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार की इस मामले पर चुप्पी पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने अदालत से इस मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है और मंदिर प्रशासन से संबंधित CCTV फुटेज सार्वजनिक करने को भी कहा है।

योगी सरकार ने एसआईटी गठित की, जांच जारी

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद बीते शनिवार को योगी सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया था। इसमें लखनऊ के कमिश्नर, आईजी और सचिव रैंक के अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी ने सोमवार को जांच शुरू की। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी पूछताछ की गई।

चंपत राय के करीबी रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव को भी जांच टीम ने निशाने पर लिया है। टिन्नू से एसआईटी पूछताछ कर रही है, संपत्ति का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा, दान राशि की गणना में लगे संदिग्ध कर्मियों की भी जांच जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsराम मंदिर ट्रस्ट को लीगल नोटिस, RJD सांसद ने 4 साल के पैसे का पूरा हिसाब मांगा