बिहार में अन्याय के साथ विनाश, राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने ऐसे दिया जवाब

Feb 05, 2026 02:20 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रुवार को विधानसभा में सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास नहीं बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है। इस पर सदन में जोरदार शोरशराबा हुआ।

बिहार में अन्याय के साथ विनाश, राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने ऐसे दिया जवाब

Tejaswi Yadav Speech: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखा। स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें 25 मिनट का समय दिया। स्पीकर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास नहीं बल्कि अन्याय के साथ विनाश हो रहा है। इस पर सदन में जोरदार शोरशराबा हुआ। बीजेपी और जदयू समेत एनडीए के सदस्यों ने तेजस्वी यादव के विरोध में नारेबाजी की। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोगों ने लोकतंत्र को डर तंत्र में बदल दिया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य की सरकार ने कुछ नया नहीं किया। पुरानी समस्याओं को केवल झूठी पोटली में रखकर पेश किया गया है। कानून की दृष्टि से पूरे बिहार अन्याय के साथ विनाश की ओर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता और विपक्ष की निगाहें हमेशा सरकार पर बनी रहती हैं और यह सरकार अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह है। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए यह संदेश दिया कि विपक्ष के सदस्यों की संख्या कम होने के बावजूद वह लगातार सवाल उठाता रहेगा और सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार को उजागर करता रहेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 11 सालों में कई महामहिम आए और गए लेकिन किन्हीं का वक्तव्य नहीं बदला क्योंकि अधिकारी लोग जो बना कर देता है उसे ही राज्यपाल महोदय पढ़ते हैं। भाषण में हम लोगों की सरकार के समय जो काम हुए उन्हीं बातों को पढ़ दिया गया। दस लाख नौकरी देने का वादा किसी सरकार में पूरा हुआ इसे बिहार की जनता जानती है। हमारी सरकार में काम हुआ और सीएम इसे अपने नाम पर बताते रहे। 2020 में हम दस लाख नौकरी की बात करते थे तो सीएम कहते थे कि अपने बाप के घर से देगा। लेकिन हमने पूरा करके दिखा दिया। सदन में हमारे काम पर सत्ता पक्ष के सदस्य ताली बजाते रहे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार की दो पहचान बन गई है एक खुद की वाहवाही और दूसरे हंड्रेड परसेंट लापरवाही। उन्होंने फिर कहा कि जनतंत्र को एनडीए के लोगों ने धन तंत्र और मशीन तंत्र में बदल कर रख दिया। उन्होंने राज्य में अपराध की घटनाओं की सूची पेश करके सरकार को घेरा। कहा कि महिलाओं के साथ इस राज में काफी अन्याय हो रहा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
;;;