Hindi NewsBihar Newslaw works on evidence Chirag Paswan said on framing charges against Lalu Tejashwi and Rabri Devi
कानून सबूतों पर काम करती है; लालू, तेजस्वी, राब़डी पर चार्ज फ्रेमिंग पर चिराग बोले- रोहिणी की चिंता वाजिब

कानून सबूतों पर काम करती है; लालू, तेजस्वी, राब़डी पर चार्ज फ्रेमिंग पर चिराग बोले- रोहिणी की चिंता वाजिब

संक्षेप:

लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर चिराग पासवान ने कहा कि कानून कोई भी फैसला तथ्यों के आधार पर ही लेती है।

Jan 10, 2026 06:19 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर नौकरी के जमीन घोटाला मामले में कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने टिप्पणी की है। कहा है कि कानून कोई भी फैसला तथ्यों के आधार पर करती है। लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को नए साल में पहली बार पटना पहुंचे। उन्होने रोहिणी आचार्या की ट्वीट पर भी बयान दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पटना पहुंचे चिराग पासवान ने शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवाल पर कहा कि नया साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल है। पांच सालों में केंद्र और राज्य की सरकारें बिहार के विकास के लिए काम करेंगी। वह भी बिहार की उन्नति, प्रगति को लेकर सजग हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर चिराग पासवान ने जो कहा वह लालू फैमिली के जले पर नमक जैसा है। आरोपों को मनगढंत और झूठा बताने वाले लालू परिवार पर चार्ज फ्रेम हो गया है। चिराग पासवान ने इस पर कहा कि कानून कोई भी फैसला तथ्यों के आधार पर ही लेती है।

ये भी पढ़ें:चिराग की तबीयत बिगड़ी; एयरपोर्ट से लौटे, LJP-R के स्थापना दिवस पर पटना आ रहे थे

रोहिणी आचार्या की ट्वीट पर चिराग पासवान ने कहा कि बहन और बेटी होने के नाते उनकी चिंता स्वाभाविक हैं। हालांकि यह उनकी पार्टी और परिवार का मामला है। इन मामलों में कुछ कहना सही नहीं लगता। उनकी पार्टी और परिवार के लोग इसकी चिंता करेंगे। शनिवार को रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके पार्टी और परिवार के भविष्य को लेकर चिंता जताई थी। बिना नाम लिए कहा था कि बड़ी शिद्दत से बनायी और खड़ी की गयी बड़ी विरासत को तहस -नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती। अपने और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी नए बने अपने ही काफी होते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर चिराग पासवान कहा कि जिस तरीके से पिछले दो दशक से मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने आगे बढ़ने का काम किया है, यकीकन वो इस अधिकार के काबिल हैं। भारत रत्न जैसा सर्वोच्च सम्मान दिए जाने की प्रक्रिया होती है। प्रक्रिया पूरी करते हुए जो काबिल होगा, उसको यह सम्मान दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें:जब अहंकार सिर पर चढ़ जाता है... 'अपने-पराए' बताकर रोहिणी ने किस पर निशाना साधा?
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।