BPSC TRE- 4 परीक्षा के आंदोनकारियों पर लाठीचार्ज; विज्ञापन और पीटी-मेंस पर बवाल
Bihar TRE 4 Protests: बिहार लोक सेवा आयोग से अब तक शिक्षक बहाली परीक्षा की अधिसूचना नहीं निकलने से नाराज बेरोजगारों ने आवेदन प्रक्रिया को शुरू करवाने के लिए पटना में प्रदर्शन बुलाया था, जिस पर लाठीचार्ज हो गया है।

Bihar TRE 4 Protests: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन निकलने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे युवक-युवतियों के प्रदर्शन पर पटना में लाठीचार्ज हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग से टीआरई-4 का विज्ञापन निकालने करने की मांग के समर्थन में राज्य भर से जुटे हजारों युवक और युवतियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला। जेपी गोलम्बर के पास पटना पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के आवास तक मार्च करने का ऐलान किया था। आंदोलनकारी जब रोकने के बाद नहीं माने और पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ने लगे तो पुलिस ने लाठियां चटका दी। छात्रा छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है।
लाठीचार्ज के बाद भी हजारों कैंडिडेट जेपी गोलंबर के पास प्रोटेस्ट कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। टीआरई- 4 के तहत प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में 46, 595 शिक्षकों के बहाली का ऐलान विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया था। लेकिन, इसके लिए विज्ञापन नहीं निकाले जाने से बीएड या अन्य ट्रेनिंग कर चुके लाखों शिक्षक अभ्यर्थी गुस्से में हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग से टीआरआई 4 का विज्ञापन जल्द जारी करने के साथ ही आंदोलनकारी पहले की तरह ही परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं। टीआरई-4 अभ्यर्थी इस चर्चा से भड़के हुए हैं कि अब दो चरण में पीटी और मेंस के बाद नौकरी मिलेगी। सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अभी तक सिर्फ एक परीक्षा से नौकरी मिली है तो अब पीटी और मेंस की जरूरत क्यों पड़ी।
पुलिस ने छात्र नेता दिलीप कुमार को लाठीचार्ज से पहले ही हिरासत में ले लिया था। उन्हें रिहा करने की मांग उठ रही है। जेपी गोलंपर जमा अभ्यर्थी जिद पर अड़े हैं कि पहले दिलीप कुमार को छोड़ जाए, तभी वह दिलीप कुमार के साथ वार्ता करने अफसरों के पास जाएंगे। छात्रों को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती मजिस्ट्रेट के साथ की गई है। आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ रिजर्व फोर्स को वाटर कैनन के साथ प्रदर्शन स्थल पर तैनात किया गया है। लाठीचार्ज में बहुत लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस से ले जाया गया है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

