Hindi NewsबिहारBihar Ki Taaja Khabar Live - अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंच गए सीएम नीतीश; 15 मिनट रुके, मिलने के लिए उमड़े पार्टी कार्यकर्ता

Bihar Ki Taaja Khabar Live - अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंच गए सीएम नीतीश; 15 मिनट रुके, मिलने के लिए उमड़े पार्टी कार्यकर्ता

Bihar News (बिहार ब्रेकिंग न्यूज़) , बिहार की बड़ी खबरें  February 17, 2025 LIVE - लाइव हिन्दुस्तान के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आपको बिहार की राजनीति, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव से जुड़ीं सभी न्यूज मिलेंगी। साथ ही, बिहार की क्राइम न्यूज और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ पाएंगे।

Bihar Ki Taaja Khabar Live - अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंच गए सीएम नीतीश; 15 मिनट रुके, मिलने के लिए उमड़े पार्टी कार्यकर्ता

Latest news on February 17, 2025: cm nitish kumar

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 17 Feb 2025 11:07 PM
हमें फॉलो करें

Bihar News February 17, 2025 Live: अगर आप बिहार की ताजा खबरों के साथ सभी 38 जिलों की घटनाओं और अन्य महत्वपूर्ण समाचारों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो ये सबसे बढ़िया मंच है। बिहार के हर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को नियमित रूप से चेक करते रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

17 Feb 2025, 11:07:58 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंच गए सीएम नीतीश; 15 मिनट रुके, मिलने के लिए उमड़े पार्टी कार्यकर्ता

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अचानक जेडीयू दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान वो 15 मिनट तक रुके। मुख्यमंत्री ने पार्टी दफ्तर में उपस्थित नेताओं-कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम भी पूछा। बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अचानक सीएम के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सभी अचंभित थे
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:42:23 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : महाकुंभ जाने के लिए AC बोगी का शीशा तोड़ घुसी महिला, ट्रेन में हुई बेहोश; पटना जंक्शन पर भारी भीड़

  • पटना जंक्शन पर मगध एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए एक महिला एसी बोगी का शीशा तोड़कर ट्रेन में घुस गई। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। महाकुंभ जाने के लिए आज भी पटना समेत राज्य के रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:57:52 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : अनुपूरक बजट दिखावा; आंकड़े बताकर अखिलेश प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार को घेरा

  • बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि 2018 से लेकर 2023 तक के बजट के आंकड़ों से साफ है कि मूल बजट भी बिहार सरकार खर्च नहीं कर पाती है और राशि वापस लौट जाती है। बावजूद इसके हर साल अनुपूरक बजट जारी करने का दिखावा किया जाता है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:02:14 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार को बर्बाद करने के लिए लालू को भारत रत्न मिले क्या? तेजस्वी की भविष्यवाणी पर ललन सिंह का तंज

  • तेजस्वी के लालू यादव को भारत रत्न दिए जाने वाली भविष्यवाणी पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि क्या बिहार को बर्बाद करने के लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाए।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 08:22:27 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : लालू यादव को गाली देने वाले ही भारत रत्न देंगे... कर्पूरी ठाकुर की मिसाल देकर तेजस्वी ने की भविष्यवाणी

  • सीतामढ़ी में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग आज आरजेडी चीफ लालू यादव को गाली दे रहे हैं। वहीं लोग आने वाले समय में उन्हें भारत रत्न देंगे। जैसे जननायक कर्पूरी ठाकुर को दिया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 07:45:00 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : टिकट सबको चाहिए, सीट तो 243 ही हैं; तेजस्वी का कांग्रेस और मुकेश सहनी को ​सीतामढ़ी से संदेश?

  • सीतामढ़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि टिकट सबको चाहिए, लेकिन सीटें तो 243 ही हैं। इस बार किसी नेता के कहने पर टिकट नहीं दिया जाएगा। ठोक-ठाककर ऐसा प्रत्याशी चुना जाएगा, जो जनता के बीच रहे। सबको साथ लेकर चले
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:46:30 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : सियासी साजिश का शिकार हुआ यूपी का धर्मात्मा निषाद; योगी सरकार पर बरसे मुकेश सहनी, कर दी ये मांग

  • वीआईपी चीफ सहनी ने कहा कि मौत को गले लगाने से पहले धर्मात्मा निषाद ने जो सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। उससे लगता है कि वो कहीं न कहीं राजनीतिक साजिश और सामाजिक दुश्मनी का भी शिकार हुए हैं। धर्मात्मा निषाद मौत मामले पर सहनी ने योगी सरकार पर हमला बोला।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:13:59 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : उपेंद्र कुशवाहा ने बिहटा एयरपोर्ट का नाम बदलने की उठाई मांग; नया नाम बताया, सियासी दलों से की ये अपील

  • रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग उठाई है। उन्होने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम पर हवाई अड्डा का नाम रखा जाए। इससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट का नाम जेडीयू सांसद संजय झा ने बदलने की डिमांड की थी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 05:20:42 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : ब्लैकहोल में चला गया इंडिया ब्लॉक, हमारे खिलाफ थे, अब आपस में लड़ रहे; मोदी के मंत्री ने लालू यादव को घेरा

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक ब्लैकहोल में चला गया है। पहले वो सब हमारे खिलाफ थे। अब एक दूसरे के खिलाफ हो गये हैं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 04:43:11 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : Video देखें: DRM ने मांगी टिकट तो कुंभ जा रही महिला ने ले लिया पीएम मोदी का नाम, चौंक पड़े अफसर

  • बक्सर जंक्शन पर पहुंचे डीआरएम जयंत चौधरी यात्री सुविधाओं का जाजया ले रहे थे। महिलाओं की भीड़ के पास जाकर जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने पूछ लिया कि टिकट है। इस पर महिलाओं ने कहा कि नहीं है। डीआरएम पूछ बैठे किसने कहा कि बिना टिकट जाना है तो जवाब आया नरेंद्र मोदी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 04:28:26 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका, फिर चाकू से गोदा; नवादा में बैंक में घुसकर मैनेजर पर हमला

  • नवादा स्थित यूनियन बैंक में एक युवक ने बैंक मैनेजर अभय सिंह पर चाकू से हमला किया है। जिसमें वो बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इससे पहले आंखों में मिर्ची पाउडर डाला था। इस घटना से बैंक में हड़कंप मच गया। मैनेजर के चिल्लाने पर पर बैंक के अन्य कर्मी वहां पहुंचे और युवक को वहां मौजूद की मदद से धर दबोचा।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 04:20:17 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार में कहां हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचे दामाद जी? बैंड बाजे से स्वागत; बेटी-जमाई की उतारी गई आरती

  • राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई गांव निवासी अभय शर्मा के पुत्र कृष्ण शर्मा ने अपनी बहन और बहनोई को अपने पैतृक निवास पर हेलीकॉप्टर से बुलवाया। बैंड बाजे के साथ बेटी दामाद का स्वागत किया गया और दोनों की आरती उतारी गयी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 03:05:30 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : अश्विनी वैष्णव के काम की तो तारीफ होनी चाहिए, रेल मंत्री से इस्तीफा मांगने पर भड़के जीतनराम मांझी

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भड़क गए हैं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 03:02:47 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : 2025 में सरकार की परीक्षा है, जो लोग... BPSC रीएग्जाम की मांग पर बोले खान सर

  • बीपीएससी रीएग्जाम की मांग को लेकर छात्रों के समर्थन में एक बार फिर से खान सर प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान राज्य सरकार को आगाह करते हुए उन्होने कहा कि 2025 में सरकार की भी परीक्षा है। क्यों साढ़े चार परिवारों को नाराज कर रहे हैं। रीएग्जाम की मांग राजनीति कैसे हो गई।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 02:43:28 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : सीतारमण ने बढ़ाया मधुबनी पेंटिंग साड़ी का क्रेज, मुजफ्फरपुर खादी मॉल में खास ऑफर; 33 % की छूट

  • उद्योग विभाग और बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में खादी मॉल मुजफ़्फरपुर में मधुबनी पेंटिंग युक्त साड़ी प्रदर्शन सह बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। खरीद पर खास ऑफर भी दी जा रही है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 02:30:48 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : जमुई में तीन दिन के लिए इंटरनेट बैन, दो समुदाय में रविवार को झड़प के बाद तनाव

  • जमुई के बलियाडीह गांव में रविवार को दो समुदाय के बीच झड़प की घटना के बाद अफवाह और तनाव रोकने के लिए सरकार ने गुरुवार सुबह 4 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 02:03:23 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : समीकरण बिठाने में व्यस्त हैं, बिहार के विकास की बात नहीं; नीतीश के दिल्ली दौरे पर प्रशांत किशोर का तंज

  • जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर तंज कसा है। कहा है कि समीकरण बैठाने में व्यस्त हैं। बिहार के विकास की बात भी नहीं भी नहीं कर रहे।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 01:45:07 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : पटना के अस्पताल में Youtube देख मरीज का इलाज, मौत के बाद बवाल और तोड़फोड़

  • अब परिजनों का आरोप है कि यूट्यूब देख कर मरीज का इलाज किया जा रहा था। उनका कहना है कि यूट्यूब देख कर ही अस्पताल के कर्मी इलाज कर रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई की तबीयत काफी ठीक थी। कुछ देर बाद उसकी हालत खराब होती चली गई। यह लोग यूट्यब के सहारे देख-देख कर उसका इलाज कर रहे थे।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:52:29 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : लंबे समय से पेट दर्द को गैस समझने की भूल ना करें; एक्सपर्ट से जानें- क्या हो सकता है खतरा

  • अगर आपको लंबे समय से पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द बना रहता है और आप इसे गैस की बीमारी समझकर लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं तो ये आपके लिए खतरे की घंटी है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:24:34 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : BPSC के सैकड़ों कैंडिडेट पटना में सड़क पर उतरे, खान सर भी मौजूद; री-एग्जाम के लिए आन्दोलन तेज

  • बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम की मांग पर पटना में फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया है। केबीसी फेम प्रसिद्ध कोचिंग संचालक खान सर सड़क पर उतर गए हैं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 12:09:59 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी ऑटो की पुलिस की गाड़ी से टक्कर, एक की हालत नाजुक

  • एक छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि छात्राओं से भरी ऑटो को पुलिस की एक गश्ती गाड़ी ने टक्कर मारी थी। टक्कर की वजह से पुलिस की गाड़ी और ऑटो दोनों ही सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गए।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 11:48:05 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बालू, गिट्टी और मिट्टी की नहीं करेंगे ढुलाई, नाराज क्यों है बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन; इस दिन हड़ताल का ऐलान

  • उन्होंने कहा कि दो दिवसीय यह आंशिक हड़ताल होगी। अगर इसके बाद भी सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो खनन सामग्रियों की ढुलाई को अनिश्चितकाल के लिए सभी ट्रक मालिक बंद कर देंगे।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 11:35:42 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : NDLS भगदड़ के बाद क्राउड कंट्रोल पर प्रशासन एक्शन में, सहरसा DM ने लोगों से की यह अपील

  • सहरसा के डीएम वैभव चौधरी ने पहल किया है उन्होंने लोगों से अभी कुंभ जाने से परहेज करने की अपील है। डीएम ने कहा है कि अभी सहरसा सहित अन्य जिलों के स्टेशनों से प्रयागराज या पटना तरफ जाने वाली ट्रेनों में कुंभ जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ हो रही है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 11:15:15 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा शुरू, छात्रों के इम्तिहान में कदाचार रोकने की चुनौती

  • Bihar Board Exam 2025: परीक्षा दो पाली में होगी। पहले दिन मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगला/मैथिली) विषय की परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पहले परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद होगा।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 11:08:52 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : सास को भीड़ रौंद रही थी, दामाद बचा न सका, देर से पहुंचा एंबुलेंस; NDLS भगदड़ पीड़ित की आंखों देखी

  • पूनम देवी के दामाद पप्पू गुप्ता घटना को याद कर फफक पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि भगदड़ के दौरान लोगों के पैरों से रौंद दिए जाने के कारण सासू मां का दम घुट गया। जब तक मैं उनके पास पहुंचता, वह अधमरा हो चुकी थीं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:48:14 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : युवक-युवती की नग्न लाश, हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका

  • एसएच से घटनास्थल तक जाने के लिए कच्चे रास्ते भी हैं। इससे ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि युवक और युवती की कहीं अन्यत्र हत्या कर हत्यारों ने डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक पर लाकर रख दिया। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:37:17 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बेगूसराय में की खता, मुजफ्फरपुर में मिली सजा; खुदीराम बोस सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट पर क्यों गिरी गाज

  • बेगूसराय मंडल कारा में पदस्थापन के समय बृजेश सिंह मेहता ने काफी कम दवाएं बीएमएसआईसीएल से खरीद की, जबकि कारा चिकित्सक द्वारा मांग की गई करीब 90 प्रतिशत दवाएं निजी एजेंसी से खरीदी गई।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 10:23:13 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : चुनाव से पहले RJD का 'बिहार नीति संवाद', एक्सपर्ट बोले - विकास के लिए हर साल 5 लाख करोड़ की जरुरत

  • राजद नेता ने कहा कि बिहार में कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में विकास के लिए बनाई गई नीतियों को अपने घोषणा-पत्र में शामिल करने पर भी विचार कर रही है। यहां मौजूद विशेषज्ञों ने कहा कि राज्य में छोटे व्यापारियों को लोन मिलने में समस्या आ रही है और महंगी बिजली भी बड़ा मुद्दा है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:55:55 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार से विदेश गए थे कमाने, बन गए साइबर गुलाम; गृह मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

  • दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से सीमांचल के सात लोग को साइबर अपराधियों ने अपने चंगुल में फंसा लिया है। वहीं बैठे-बैठे इन लोगों से भारत में साइबर क्राइम कराया जा रहा है। गृह मंत्रालय की खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:50:45 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भी डोली धरती, यह जिला रहा भूकंप का केंद्र; घरोंं से निकले लोग

  • बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। इस भूकंप से किसी तरह की नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है। भूकंप की वजह से सहमे लोग अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:32:00 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : पूर्णिया में युवक को साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला, खेत में मिली लाश; FIR दर्ज, 4 हिरासत में

  • पुलिस ने कहा कि शव पर काफी चोट के निशान हैं। लगता है कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। परिजनों की आशंका पर उसके चार साथियों को डिटेन किया गया है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:13:23 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : मेरी पत्नी की हाजिरी क्यों काटी, महिला शिक्षिका के पति ने स्कूल में घुस प्रधानाध्यापक को धुना

  • प्राचार्य ने पुलिस को बताया है कि हाजिरी काटने पर शिक्षिका स्मिता आनंद ने पहले उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अपने पति को स्कूल पर बुलाया। उनके पति भारतेंदू भूषण ने स्कूल आते ही बाइक से कुर्सी में ठोकर मारकर उन्हें नीचे गिरा दिया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 09:08:36 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : सभी स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, वाररूम एक्शन में; महाकुंभ के क्राउड कंट्रोल पर रेलवे का प्लान समझिए

  • नई दिल्ली स्टेशन पर उम़ड़ी भीड़ और भगदड़ के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व मध्य रेलवे सहित सभी जोन को सख्त निर्देश जारी किया गया है। पटना समेत बिहार के सभी रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनेगा और वाररूम एक्शन में रहेगा।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 08:19:08 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार के विश्वविद्यालयों से रिटायर कर्मियों को पेंशन मिलने में क्यों हो रही देरी, क्या बोले अधिकारी

  • अब भी बड़ी संख्या में पेंशनरों का ब्योरा अपलोड नहीं है, जबकि विभाग ने इसे अनिवार्य कर दिया है। इस कारण ही पेंशन राशि का भुगतान होने में देर होती है। राज्य के इन विवि और कॉलेजों में 20 हजार पेंशनधारी हैं, जिन्हें हर माह औसतन 180 करोड़ से अधिक राशि का पेंशन के रूप में भुगतान होता है।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 08:01:41 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : Bihar Crime: पहले चाकू गोदा फिर गोली मार दी, बिहार में सुबह-सुबह बिजली कर्मचारी का मर्डर

  • Bihar Crime: घायल अवस्था मे परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया। रास्ते मे ही बिजली कर्मी ने दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ,थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 07:30:16 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : जुमई में दो पक्षों के बीच बवाल, पार्षद समेत कई लोग जख्मी; गाड़ियों में तोड़फोड़

  • प्रशासन ने शांति व्यवस्था बहाल कर दी है। मामले को लेकर एफआईआर भी की जाएगी। बताया गया कि खुशबू पांडे भी एक पक्ष के साथ आ रही थीं। उनको घेरकर हमला करने का प्रयास किया गया। उन्होंने छिपकर अपनी जान बचाई। जमुई एसपी मदन कुमार आनंद ने कहा कि घटनास्थल से अफसरों के लौटने पर सटीक जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 07:03:26 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार पुलिस पर शराब माफियाओं का कहर, पत्थर और लाठियों से हमला; 11 पुलिसवाले घायल

  • पुलिस को सूचना मिली थी कि आदिवासी टोला में चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में पुअनि नीरज कुमार आचार्य, अंजली कुमारी, लाला कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी छापेमारी के लिए आदिवासी टोला पहुंचे। पुलिस शराब की खोज करने लगी
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:31:31 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार में चुनाव से पहले मॉडर्न सिटीजन पार्टी का VIP में विलय, मुकेश सहनी बोले - और मजबूत होंगे

  • बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी तब जातीय सर्वेक्षण कराकर उसके आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाने का काम किया गया, लेकिन सरकार के जाते ही दूसरी सरकार में उस आरक्षण के मामले को कोर्ट में ले जाकर लटका दिया गया।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:17:50 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बालू, शराब और जमीन माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त, कमेटी बना यूं होगा ऐक्शन

  • इस सूची की पुलिस मुख्यालय के स्तर पर समुचित समीक्षा की जाएगी, इसके बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस अपराधी के खिलाफ पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई करनी है, तो यह मामला ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के पास जाएगा।
और पढ़ें

17 Feb 2025, 06:05:24 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : 1 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबरों के ब्लॉक होने का खतरा, फर्जी कागजात से सिम लेने में यह जिले अव्वल

  • दूरसंचार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, नालंदा आदि जिले के उपभोक्ता हैं जिन्होंने गलत कागजात देकर सिम कार्ड कार्ड खरीदे हैं।
और पढ़ें

इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।