Hindi NewsबिहारBihar Ki Taaja Khabar Live - न स्पेशल स्टेटस, न विशेष पैकेज की बात; मुकेश सहनी बोले- ये महंगाई बढ़ाने वाला बजट

Bihar Ki Taaja Khabar Live - न स्पेशल स्टेटस, न विशेष पैकेज की बात; मुकेश सहनी बोले- ये महंगाई बढ़ाने वाला बजट

Bihar News (बिहार ब्रेकिंग न्यूज़) , बिहार की बड़ी खबरें  February 1, 2025 LIVE - लाइव हिन्दुस्तान के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आपको बिहार की राजनीति, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव से जुड़ीं सभी न्यूज मिलेंगी। साथ ही, बिहार की क्राइम न्यूज और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ पाएंगे।

Bihar Ki Taaja Khabar Live - न स्पेशल स्टेटस, न विशेष पैकेज की बात; मुकेश सहनी बोले- ये महंगाई बढ़ाने वाला बजट

Latest news on February 1, 2025: वीआईपी चीफ मुकेश सहनी

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Sat, 01 Feb 2025 11:03 PM
हमें फॉलो करें

Bihar News February 1, 2025 Live: अगर आप बिहार की ताजा खबरों के साथ सभी 38 जिलों की घटनाओं और अन्य महत्वपूर्ण समाचारों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो ये सबसे बढ़िया मंच है। बिहार के हर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को नियमित रूप से चेक करते रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

1 Feb 2025, 11:03:34 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : न स्पेशल स्टेटस, न विशेष पैकेज की बात; मुकेश सहनी बोले- ये महंगाई बढ़ाने वाला बजट

  • वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट को असंतोषजनक और निराशावादी बताया है। उन्होने कहा सीएम नीतीश समेत सभी दल बिहार को विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज की मांग करते रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि इस बजट में इसकी चर्चा तक नहीं की गई है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 10:16:08 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : Budget 2025: काशी की तर्ज पर बिहार में विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर, इन जिलों की चमकी किस्मत

  • केंद्रीय बजट में विशेष महत्व रखने वाले गया स्थित विष्णुपद मंदिर और बोधगया में मौजूद महाबोधी मंदिर कॉरिडोर बनाने की योजना है। इन दोनों कॉरिडोर को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसे विश्वस्तरीय तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के तौर पर तैयार करने की योजना बनाई गई है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 09:31:19 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार में एयरपोर्ट नेटवर्क का होगा विस्तार; 3 ग्रीनफील्ड, 10 ब्राउनफील्ड हवाई अड्डे बनेंगे, इनकी बढ़ेंगी सुविधाएं

  • राज्य में आठ ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट बनाये जाने का प्रावधान बजट में किया गया है। इनमें सहरसा, वाल्मीकिनगर, पूर्णिया, बेगूसराय, मुंगेर, गोपालगंज, मोतिहारी और रक्सौल में हवाई अड्डा विकसित होगा। वहीं राजगीर, सोनपुर और भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 08:38:37 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : हवाई अड्डा, अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात; भागलपुर को CM नीतीश का 1234 करोड़ का मेगा गिफ्ट

  • प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान सीएम नीतीश ने भागलपुर को 1234 करोड़ का मेगा गिफ्ट दिया। जिसमें नये ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे, नये अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलज एवं अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी विभाग की सुविधा विकसित की जायेगी।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 08:01:53 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : शव के पांच टुकड़े किए, दो बोरियों में भरे; सुपौल में युवती की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी

  • सुपौल में हत्या की दिल दहला देने वारदात सामने आई। जब युवती का शव 5 टुकड़ों में कटा हुआ दो बोरियों में मिला। लेकिन सिर की तलाश जारी है। लाश 7 दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 07:30:42 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बंगाल की लड़की की बिहार में गला रेतकर हत्या; आंख जलाने की कोशिश, खेत में मिला शव

  • किशनगंज में लड़की की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। लड़की का शव मक्के के खेत में मिला। 29 जनवरी को जलसा देखने लड़की घर से निकली थी। जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। फिर शनिवाल को खेत में उसका शव मिला। मृतक लड़की बंगाल की निवासी है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 07:02:32 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार को स्पेशल स्टेटस पर JDU का जोर, संजय झा ने बताया बजट से क्या-क्या मिला, विपक्ष को घेरा

  • हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने पर हमारा जोर है। हालांकि हमारी काफी मांगे पूरी हो चुकी है। राज्य में मखाना बोर्ड की स्थापना से राज्य के किसानों की आय में इजाफा होगा।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 06:30:43 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : इंटर परीक्षा से वंचित छात्रा पहुँची मानवाधिकार आयोग, आरोप- पहुंचते ही गेट बंद कर दिया

  • मुजफ्फरपुर जिले की एक छात्रा ने इंटर की परीक्षा से वंचित होने पर मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई है। छात्रा ने सेंटर कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 06:04:44 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : आँसू पोंछने के लिए खादी के... केंद्रीय बजट 2025 पर जीतनराम मांझी ने विरोधियों को ऐसे लपेटा

  • बजट पर प्रतिक्रिया में जीतनराम मांझी ने कहा है कि बजट के पाद बिहार विरोधियों के आंसू थम नहीं रहे होंगे। आंसू पोछने के लिए खादी के गमछे का उपयोग करने की सलाह दी है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 05:55:23 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार को फोकस करने वाला बजट; सम्राट चौधरी बोले- ब्याज फ्री लोन स्कीम से मिलेंगे 15000 करोड़

  • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा बजट भारत निर्माण और बिहार को फोकस करने वाला है। राज्यों के लिए दी जाने वाली ब्याज मुक्त ऋण योजना के तहत बिहार को करीब 15 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। राजगीर, भागलपुर और सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का प्रस्ताव राज्य की ओर से दिया गया है
और पढ़ें

1 Feb 2025, 05:19:45 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बजट का विरोध कर रहे विपक्ष पर भड़के ललन सिंह, बोले- काम ही यही है, मत लड़िए बिहार में चुनाव

  • बजट का विरोध कर रहे विपक्षी दलों पर भड़कते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि अपोजिशन का काम ही यही है, मत जाइए बिहार में चुनाव लड़नें, क्यों जाइएगा। बिहार का तो सब हो गया। विपक्ष को क्या किसानों और युवाओं को लाभ मिलने पर भी आपत्ति है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 04:52:57 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : केंद्रीय बजट का बिहार CM नीतीश ने किया स्वागत, बोले- मिडिल क्लास और किसानों को लाभ होगा

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया है। जो घोषणाएं की गई हैं उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में एक मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों को लाभ मिलेगा।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 04:11:14 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर में पलटी, 5 की मौत, 4 की हालत गंभीर; ऐसे हुआ हादसा

  • कार में नौ लोग सवार थे। जिनमें से पाचं की मोत हो चुकी है। हादसे के शिकार लोग नेपाल के बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी लोग नेपाल के मोहतरी के रहने वाले थे।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 04:00:52 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : रोजगार, व्यापार, शिक्षा का सेंटर बनने वाला है बिहार; बजट में मिली सौगातों पर अमित शाह ने दी बधाई

  • आम बजट में बिहार को मिलीं सौगातों पर गृह मंत्री अमित शाह ने बिहारवासियों को बधाई दी है। उन्होने एक्स पर लिखा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट संबंधी निर्णयों से आने वाले समय में बिहार शिक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी, किसान कल्याण और रोजगार का केंद्र बनने वाला है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 03:09:44 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : महाकुंभ भगदड़ के मृतकों दो-दो लाख, घायलों को 50 हजार; CM नीतीश कुमार ने की घोषणा

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार की सहायता दी जाएगी।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 03:01:11 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : सब कुछ गुजरात को मिला, बिहार को ठेंगा; बजट को तेजस्वी ने बताया जुमलेबाजी

  • नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव ने कहा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला, कोई विशेष पैकेज नहीं मिला, बिहार एक गरीब राज्य है। बजट में आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है। ये सिर्फ जुमलेबाजी और हवाबाजी है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 02:36:07 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : देश का तीसरा NIFTEM बिहार में, चिराग ने बताया मजबूती वाला बजट; अखिलेश सिंह बोले- छलावा है

  • चिराग पासवान ने कहा के केंद्र सरकार ने देश का तीसरा निफ्टेम बिहार में खोलने और मखाना बोर्ड की घोषणा कर बिहार को तोहफा दिया है। कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने इसे राज्य के साथ छलावा बताया है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 01:57:15 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : अंडरपास, आरओबी, मखाना डाक लिफाफा; प्रगति यात्रा पर नीतीश की भागलपुर को कई सौगात

  • मुख्यमंत्री ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में बिहार के सीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही मिथिला मखाना पर डाक लिफाफा जारी किया। उन्होंने बीएयू द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। जिसमें बीएयू से जुड़े उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई थी।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 01:47:00 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बजट में बमबम बिहार: बीजेपी-जेडीयू का जोश हाई, कांग्रेस बोली- सपना बेच रही मोदी सरकार

  • नरेंद्र मोदी सरकार के बजट में बिहार के लिए कई ऐलान हुए, जिससे बीजेपी और जेडीयू के नेताओं का जोश चरम पर है। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि बिहार में चुनाव है इसलिए मोदी सरकार सपना बेच रही है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 01:40:32 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : समस्तीपुर में इंटर के परीक्षार्थियों पर पुलिस ने भांजा डंडा, कई चोटिल; लेट पहुंचे तो गेट तोड़ जा रहे थे अंदर

  • समस्तीपुर के आरबी कॉलेज दलसिंह सराय सेंटर पर देर से पहुंचे इंटर परीक्षार्थी गेट तोड़ कर अंदर जाने लगे। उन्हें भगाने के लिए पुलिस ने डंडा चलाया जिसमें कई चोटिल हो गए।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 01:37:58 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : ट्रक ने पोती को रौंदा, दादी जख्मी, मां बाल-बाल बची; शादी का लड़का देखने जा रहे परिवार पर कहर

  • ई-रिक्शा में सवार होकर सास, बहू लड़का देखने जा रहे थे। रास्ते में ऑटो पलट गया और
और पढ़ें

1 Feb 2025, 12:38:51 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : लेट होने पर इंटर परीक्षा में एंट्री नहीं मिली, छात्राओं ने सड़क पर किया हंगामा

  • बिहारशरीफ में लेट होने पर इंटर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिल पाने से नाराज छात्राओं ने रोड जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 12:07:45 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : कुहासे ने थामी रफ्तार, देरी से आने पर प्रवेश नहीं मिलने से भड़के इंटर के परीक्षार्थी, किया हंगामा

  • बिहार में आज से इंटरमीडियएट की परीक्षा शुरू हो गयी है। सेंटर पर देरी से आने के कारण राज्य भर में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए। कहीं वे रोते हुए देखे गए तो कहीं हंगाम करने लगे।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 10:59:41 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार इंटर परीक्षा में नहीं बैठ पाने से आहत हुआ छात्र, छत से कूदकर किया सुसाइड

  • बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने से आहत होकर नालंदा जिले के सोहसराय में एक छात्र ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 10:44:32 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का बिहार से कनेक्शन, जेडीयू नेता संजय झा ने जताया आभार

  • बजट पेश करने के मौके पर जो साड़ी वित्त मंत्री ने पहना उसपर बिहार में काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने बिहार से तोहफा में दी गयी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी को धारण किया है जिसे मिथिला पेंटिंग कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी ने तैयार किया।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 10:34:02 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार में इंटर परीक्षा शुरू, देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं, फूट-फूटकर रोने लगीं छात्राएं

  • पटना में बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन कई परीक्षार्थी देरी से एग्जाम सेंटर पहुंचे। सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए गए। इससे लेट आए परीक्षार्थी एग्जाम से वंचित रह गए। वे सेंटर के बाहर ही फूट-फूटकर रोने लगे।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 10:08:09 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : Modi Budget Bihar LIVE: थोड़ी देर में पेश होगा मोदी सरकार का बजट, बिहार के लिए क्या खास

  • Modi Budget Bihar LIVE Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में देश का बजट पेश करेंगी। इसमें बिहार के लिए क्या खास होगा, इसके पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 09:57:18 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : कर्ज से परेशान दंपती का खौफनाक फैसला, गले में फंदा डाल पति-पत्नी ने की आत्महत्या

  • पति का शव गांव स्थित लीची बागान में पेड़ से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव घर में फंदे से लटका हुआ था। सुबह शौच के लिए लीची बागान की तरफ गए लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों शवों को फंदे से उतारा।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 09:37:38 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : हत्या के बाद ऐसी जगह फेंकी लाश कि 2 जिलों की सीमा पर हो गया विवाद, फीते से समाधान

  • एक युवती की हत्या करने के बाद उसका शव पूर्णिया और मधेपुरा जिले की सीमा पर फेंक दिया गया। इसके बाद दोनों जिलों की सीमा को लेकर विवाद हो गया। शव पांच घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 07:56:00 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : नए एक्सप्रेसवे, IIT, विशेष आर्थिक सहायता; मोदी सरकार के बजट से बिहार को क्या उम्मीदें

  • केंद्रीय बजट 2025 से बिहार को नए एक्सप्रेसवे, आईआईटी, एनआईटी और विशेष आर्थिक सहायता मिलने की आस है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण शनिवार को संसद में बजट पेश करेंगी।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 07:27:12 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : Bihar Weather: इस महीने लौटेगा कनकनी का दौर, आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत 14 जिलों में शनिवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, भागलपुर समेत आसपास के जिलों में 6 फरवरी से कनकनी बढ़ने के आसार हैं।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 06:58:44 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : सरकारी कर्मियों को छुट्टी के 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, बिहार में नई व्यवस्था लागू

  • बिहार के करीब 6 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी की नई व्यवस्था लागू हुई है। अब कर्मियों को छुट्टी लेने के लिए कम से कम 7 दिन पहले आवेदन देना होगा।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 06:29:13 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : कटिहार में गूंगी युवती से गैंगरेप, हाथ-पैर बांधकर दो लोगों ने मक्के के खेत में की दरिंदगी

  • कटिहार जिले के बरारी के एक गांव में शुक्रवार को घास काटने गई एक गूंगी युवती से दो लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस गैंगरेप के आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें

1 Feb 2025, 06:12:55 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : घर बनाने के लिए टोपो लैंड का नक्शा भी पास होगा, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसला

  • पटना हाई कोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि घर बनाने के लिए टोपो लैंड का नक्शा भी पास होगा। संविधान के तहत किसी को व्यवसाय, व्यापार या कारोबार करने के अपने मौलिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है।
और पढ़ें

इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।