पटना से गांव तक जमीन, 40 लाख का सोना, 99 के स्वामी; बीजेपी के सम्राट कितने अमीर, पढ़ाई कितनी

पटना से गांव तक जमीन, 40 लाख का सोना, 99 के स्वामी; बीजेपी के सम्राट कितने अमीर, पढ़ाई कितनी

संक्षेप:

Bihar Election: सम्राट चौधरी के पास करीब 99 लाख रुपए की चल संपत्ति और करोड़ों की अचल संपत्ति है, जो उन्हें विरासत में मिली है। उनकी पत्नी कुमारी ममता को करीब 27 लाख 89 हजार रुपए की चल संपत्ति है और करीब 65.5 लाख की अचल संपत्ति पटना में है।

Oct 17, 2025 11:18 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा लड़ रहे निवर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 164-तारापुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। उनकी पढ़ाई को लेकर बार बार सियासी बहस होती रहती है। जान लेते हैं कि उन्होंने अपने शपथ पत्र में पढ़ाई और संपत्ति को लेकर क्या खुलासा किया है। जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर अक्सर सम्राट चौधरी शिक्षा पर सवाल उठाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सम्राट चौधरी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पीएफसी कामराज विश्वविद्यालय ने उन्हें डी.लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। नामांकन के लिए दाखिल हलफनामा के अनुसार सम्राट चौधरी के पास करीब 99 लाख रुपए की चल संपत्ति और करोड़ों की अचल संपत्ति है, जो उन्हें विरासत में मिली है। उनकी पत्नी कुमारी ममता को करीब 27 लाख 89 हजार रुपए की चल संपत्ति है और करीब 65.5 लाख की अचल संपत्ति पटना में है, हालांकि हलफनामे में उसका मार्केट वैल्यू काफी ज्यादा बताया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
सम्राट की तमिल डिग्री फर्जी? पीके ने अब डिप्टी CM के एफिडेविट पर सवाल उठाए

हलफनामे के मुताबिक सम्राट चौधरी को 200 ग्राम का स्वर्णाभूषण है, जिसकी कीमत 20 लाख है। वे 7 लाख रुपए के बोलेरो नियो वाहन के स्वामी हैं। उनकी पत्नी को भी 200 ग्राम स्वर्णाभूषण है जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास 500 ग्राम चांदी भी है जिसकी कीमत 75000 रुपए है। सम्राट चौधरी के उपर दो मामले दर्ज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
पहली बार BJP कोटे के डिप्टी सीएम चुनाव में, सम्राट और विजय चौधरी का इम्तिहान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को तारापुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। डिप्टी सीएम ने एसडीओ तारापुर सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के समक्ष नामांकन पर्चा भरा। नामांकन के समय सम्राट चौधरी के साथ टिकट से वंचित हुए जदयू विधायक राजीव कुमार सिंह भी साथ थे। नामांकन पर्चा भरने के बाद उन्होंने तारापुर नगर क्षेत्र के गाजीपुर ईदगाह मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

तारापुर सम्राट चौधरी की पुस्तैनी सीट है। यहां से उनके पिता शकुनी चौधरी 6 बार विधायक बने। उनकी मां ने भी जीत दर्ज किया। मेवालाल चौधरी भी यहां दो बार विधायक रहे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।