Hindi NewsBihar Newsland for job scam rabri devi lalu prasad yadav tejashwi yadav cbi delhi rouse avenue court
लालू को दो दिनों की राहत, लैंड फॉर जॉब केस में चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई अब 10 दिसम्बर को

लालू को दो दिनों की राहत, लैंड फॉर जॉब केस में चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई अब 10 दिसम्बर को

संक्षेप:

Land For Job Scam: विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह मामले के आरोपियों की स्थिति की पुष्टि करने के बाद एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे। मामले में 103 आरोपियों में से चार की मौत हो चुकी है।

Dec 08, 2025 11:22 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों को दो दिनों की राहत फिर मिल गयी है। आज लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ चर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की अदालत में अहम सुनवाई हुई। मामले में चार्ज फ्रेमिंग पर कोर्ट ने फैसला दो दिनों के लिए टाल दिया। अगली सुनवाई 10 दिसम्बर को होगी। सीबीआई को कोर्ट ने सभी अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 दिसंबर को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में आरोप तय करने संबंधी अपने फैसले को टाल दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल गोगने ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह मामले के आरोपियों की स्थिति की पुष्टि करने के बाद एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे। मामले में 103 आरोपियों में से चार की मौत हो चुकी है। न्यायाधीश गोगने ने विस्तृत सुनवाई के लिए मामले को आठ दिसंबर के लिए सूचीबद्ध किया था।

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम

सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ कथित घोटाले के संबंध में आरोपपत्र दाखिल किए थे। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रेलवे के पश्चिम मध्य मंडल में ग्रुप-डी श्रेणी की नियुक्तियां की गईं और इसके बदले नियुक्ति पाने वाले लोगों ने राजद प्रमुख के परिवार या उनके सहयोगियों को भूखंड उपहार में दिए या हस्तांतरित किए थे। सीबीआई ने यह दावा भी किया है कि ये नियुक्तियां नियमों का उल्लंघन करते हुए की गईं।आ

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।